क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#फोरलेन पर हुई दुर्घटना में टोल की एंबुलेंस नही पहुंची... पर वहां से गुजर रहे SP, ASP सा. ने अपनी गाड़ी में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की...।

#फोरलेन पर हुई दुर्घटना में टोल की एंबुलेंस नही पहुंची... पर वहां से गुजर रहे SP, ASP सा. ने अपनी गाड़ी में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की...।
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 6 जनवरी 2024 / #आज शाम छः बजे के करीब गुराड़िया फंटे के यहां बोलेरो और बाइक में भीषण दुर्घटना हुई... जिसमें बाइक सवार तीन लोगो को गंभीर चोट आई... तो बोलरो के ड्राइवर सहित महिलाएं घायल हुई... दुर्घटना के आधे घंटे बाद तक सूचना करने के बाद भी फोरलेन पर टोल वसूलने वालो की एंबुलेंस नही आई... वो तो गनीमत रही कि उस वक्त वहां से SP अनुराग सुजानिया और ASP गौतम सोलंकी साहब का निकलना हुआ... पहले तो ASP सा की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची और तत्काल गंभीर रूप से घायल कारू सिंह पिता खुमान सिंह धारियाखेड़ी उम्र 60 वर्ष को इसमें बिठा कर तत्काल जिला अस्पताल मंदसौर पहुंचाया गया... फिर SP साहब और ASP साहब का भी मन नहीं माना... और कुछ दूर आगे जाने के बाद वे वापस गाड़ी पलटा कर मौके पर आए... तब मौके पर क्रांतिकारी रिपोर्टर के साथ दिलीप चंदवानी और पप्पू चंदवानी भी थे... उन्होंने SP साहब को पूरा वाकया बताया... साथ में घायलों की मदद के लिए खुद की गाड़ी भेजने पर SP साहब और ASP साहब को धन्यवाद भी दिया... फिर SP साहब ने ट्रैफिक व्यवस्था संभालने और सुचारू करने के लिए पुलिस कर्मियों को भी निर्देशित किया...। इस दुर्घटना में फोरलेन वालों की बड़ी लापरवाही सामने आई... क्योंकि टोल पर सूचना देने के बाद भी दुर्घटना के आधे घण्टे बाद तक फोरलेन वालों की एंबुलेंस नही आई... और ऐसे में ASP साहब की गाड़ी में तत्काल घायलों को ले जाया गया...। फिर मंदसौर से दो एंबुलेंस आई और वे बाकी के लोगों को अस्पताल ले गई...। इस दुर्घटना में जहां जिले बड़े पुलिस अधिकारियों ने अपनी संवेदनशीलता और इंसानियत दिखाई... तो वही लोगों से मोटा टोल वसूलने वाले फोरलेन वालों ने लापरवाही का अलावा कुछ नही दिखाया...। ऐसे मौके पर लोगों का कहना था... कि इन लापरवाह टोल वालो का कुछ बिगड़ेगा... कोई इनको भी अपनी ड्यूटी बताएगा... या यू ही आज की तरह आगे भी दुर्घटना के बाद ऐसा ही होता रहेगा...? - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रांतिकारी...)

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...