क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#आरती मंडल वालों से शिवभक्तों की यही पुकार... पशुपतिनाथ में छप्पन भोग नहीं... शिव को जो भोग लगे वही चढ़ाए...।

#आरती मंडल वालों से शिवभक्तों की यही पुकार... पशुपतिनाथ में छप्पन भोग नहीं... शिव को जो भोग लगे वही चढ़ाए...।
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 14 जुलाई 2023 / #किसी भी मंदिर की प्रसिद्धि के पीछे... उसकी सबसे बड़ी बात भक्त और भगवान होते है... पर भक्तों की भीड़ देख कर कुछ लोग वहां भी नेता बन जाते है... और एकाधिकार चाहते है... ये बात ना तो भगवान चाहते है और ना ही भक्त चाहते है... पर इस बात को कोन किसे समझाएं...! खैर जो भी हो पर एक बात सत्य है कि... जिस मंदिर में भगवान के भक्तों का ख्याल रखा जाता है... वो मंदिर खूब प्रसिद्धि पाता है... अब ये बात दिन भर भगवान के मंदिर में जोर जोर से जयकारे लगाने वालों को पता है या नही... पर हमें ये जरूर पता है कि भक्त से ही भगवान है... बाकी सब बेकार है...। सावन माह चल रहा है... भूत भावन पशुपतिनाथ महादेव के मंदिर में भक्तों का तांता लगा है...। इस दौरान भक्तों की परेशानी बढ़ाने का काम खूब किया जाता है... मंदिर प्रबंधक राहुल रूनवाल तो लापरवाह है... पर हमें लगता है आरती मंडल में कुछ लोग समझदार है... जिनको हमारे नही लोगों के सुझाव पर ध्यान देना चाहिए... और जिससे भक्त और भगवान परेशान ना हो ऐसा कुछ सुधार अवश्य करना चाहिए...। दूसरा ज्ञानकारों का मानना है कि शिव को छप्पन भोग नहीं... शमशान की राख... फूल पत्तियां... दूध, दही, भांग धतूरा पसंद है... और वही सभी शिव मंदिरों में चढ़ाया जाता है... फिर ये छप्पन भोग का प्रसाद पशुपतिनाथ मंदिर में क्यों चढ़ाया जाता है...! यहां तो नारियल तक फोड़ा नही जाता है... फिर खोपरे युक्त मिठाई का भोग कहा तक उचित है... शिव भक्तों का तो यही कहना है कि यदि आपको छप्पन भोग चढ़ाना ही है... तो कुछ प्रकृति से जुड़ा काम करिए... और छप्पन तरह की जड़ी, बूटी, फूल पत्ती, भांग धतूरा का प्रसाद चढ़ाएं... और इसी का रस बना कर सबको पिलाएं... इससे छप्पन भोग का मावे वाला प्रसाद खा कर... पेट खराब, पेट और शुगर बढ़ाने वाले वीआईपी लोग बीमार भी नही होंगे... और जड़ी बूटी की प्रसाद पा कर स्वस्थ रहेंगे... इस काम से शिव और शिव भक्त दोनों ही अत्यधिक पसन्न होंगे...! इस लिए क्रांतिकारी रिपोर्टर और पशुपतिनाथ के आम भक्तों की तो यही राय है... कि मेवे, मावे की बजाए जड़ी बूटी, भांग धतूरे का भोग लगे... जिससे शिव पसन्न रहे...। जय पशुपतिनाथ... हर हर महादेव... - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रांतिकारी...)

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...