क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#मंदसौर ज़िले के इतिहास में पहली बार क्रिकेट सटोरियों पर बड़ी कार्यवाही हो रही है... फ़रार चल रहे कालू पंजाबी की संपत्ति की जांच हो रही है...!

#मंदसौर ज़िले के इतिहास में पहली बार क्रिकेट सटोरियों पर बड़ी कार्यवाही हो रही है... फ़रार चल रहे कालू पंजाबी की संपत्ति की जांच हो रही है...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 अक्टूबर 2021 / #क्रिकेट के सट्टे में कई घरों को बर्बाद करके... कल के कड़के क्रिकेट सटोरिये आज के करोड़पति हो गए... बंगले, गाड़ी, बूलेट सहित बड़ी सम्पत्तियों के मालिक हो गए...! लेकिन किसी ने सही कहा है कि गलत काम गलत ही होता है... और इसका नतीजा आज नही तो कल भुगतना ही पड़ता है...। एसपी सुनील पांडेय सा. के राज में गलत काम करने वालों की वाट लगी पड़ी है... माफियाओं को नानी याद आ गई है...। जब कप्तान ऐसा हो तो टीम के अन्य सदस्य भी वैसे ही हो जाते है... जैसे शहर कोतवाली टीआई अमित सोनी हो गए है...! मंदसौर जिले के इतिहास में कभी क्रिकेट सटोरियों पर इतनी बड़ी कार्यवाही नही हुई... जैसी अभी हो रही है... बड़े बड़े, ऊंची पहुँच वाले सटोरिये सीजन में भी छुपते फिर रहे है... क्रिकेट सट्टा कैसे करें... नए नए आइडिये लगा रहे है पर सफल नही हो पा रहे है... और कुछ नामी तो अब मुँह छिपाते फिर रहे है... ऐसा ही एक क्रिकेट सटोरिया है कमलेश कालरा उर्फ कालू पंजाबी... जिस पर लगातार क्रिकेट सट्टे के कई प्रकरण दर्ज हुए है... पर वो अभी तक पुलिस के हाथ नही लगा है... ऐसे में पुलिस कप्तान के मार्गदर्शन में शहर कोतवाली टीआई अमित सोनी ने इसकी सम्पती की जांच का काम शुरू कर दिया है... नगर पालिका, तहसीलदार, रजिस्टार कार्यालय में पत्र भेज कर क्रिकेट सटोरिये कालू और उसके परिवार की सम्पत्तियों का ब्यौरा मांगा है...! क्रांतिकारी रिपोर्टर को मिली जानकारी के अनुसार कालू की अवैध सम्पत्तियों पर भी बुलडोजर चल सकता है... कई सम्पत्तियों पर कुर्की की कार्यवाही हो सकती है... यही नही कालू जैसे क्रिकेट सटोरियों को सबक सिखाने के लिए पुलिस जिला बदर और रासुका जैसी कार्यवाही भी कर सकती है...! और ये ठीक भी है... क्योंकि कालू जैसे क्रिकेट सटोरियों ने कई घरों को बर्बाद किया है... कईयो को आत्महत्या करने को प्रेरित किया है... तो कई युवाओं को शहर छोड़ भागने को मजबूर किया है... ऐसे में पुलिस की ये कार्यवाहियां तारीफ़ ए काबिल है... पुलिस कप्तान सुनील पांडेय सा. और टीआई अमित सोनी बधाई के पात्र है...- KR

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...