क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#पहली बार भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी... भक्त #प्रहलाद बंधवार के बिना निकली...!

#पहली बार भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी... भक्त #प्रहलाद बंधवार के बिना निकली...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 17 अगस्त 2019 / #सावन के आखरी सोमवार पर देवादी देव महादेव भगवान पशुपतिनाथ शाही ठाठ के साथ नगर भ्रमण पर निकलें... इस बार की इस सवारी में पहले जैसा सब कुछ था... वही ढ़ोल ताशो की आवाज... वही बड़ी बड़ी झांकियों का साथ... लाखों शिव भक्तों का हुजूम... भोले की मस्ती में झूमता आस्था और विश्वास... कोई नही था तो वो मेरे शहर का असली दादा यानी प्रहलाद बंधवार नही था...! जिसने इस पशुपतिनाथ की सवारी को इतना भव्य और शाही बनाया था...! जो काम अच्छी अच्छी सरकारें नही कर पाई... उस पशुपतिनाथ मंदिर की प्रसिद्ध का काम अकेले दादा ने खूब किया था... दूर दराज के लाखों लोगों को पशुपतिनाथ महादेव की सवारी में भाग लेने के लिए सालों से शिवमय भक्ति का माहौल बना दिया था...। शाही सवारी के इतने सालों के इस सफर में यह पहला मौका था... जब इस सवारी में सब कुछ था... कोई नही था, तो वो बस मेरे शहर का असली दादा ही नही था...? यूँ तो इस बार भी प्रातः कालीन आरती मंडल की पूरी टीम ने बड़ी मेहनत करके दादा के बिना भी पशुपतिनाथ की सवारी को शाही बनाया... बकरा ईद होने के बाद भी पुलिस और प्रशासन की भी अच्छी और तगड़ी व्यवस्था थी... पर दादा तो दादा था... जो हर बात का ख्याल रखता था... सवारी की शुरुआत में ही तब दादा याद आ गया... जब पशुपतिनाथ महादेव को गार्ड ऑफ ऑनर देने का वक़्त आया और तब गार्ड ऑफ ऑनर देने वाला दस्ता ही नजर नही आया...! बाद में प्रशासन ने ताबड़तोड़ व्यवस्था की... यानी जो छोटी छोटी बाते पशुपतिनाथ सवारी की भव्यता बढ़ाती थी... वो हर बात भक्त प्रहलाद को याद रहती थी... अब इस शाही सवारी के बहाने हर कोई दादा की जगह लेना चाहता है... पर दादा जैसा बनना कोई नही चाहता है...? कहने को तो इन शहर में कई नेता है... पर दादा जैसा एक नेता नजर नही आता है... क्योंकि लुटेरा नेता तो हर कोई बन सकता है... पर लुटाने वाला नेता सिर्फ दादा जैसा ही हो सकता है...! क्रांतिकारी रिपोर्टर का मानना है कि जब जब इस शहर में कोई धार्मिक आयोजन होगा... तब तब मेरे शहर के असली दादा तू हम सब को बहुत याद आएगा...! हर आयोजन में तेरी कमी का कोई ना कोई कारण भी सामने आएगा...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...