क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#NGT की रोक के बाद भी यश नगर में बंगलो का निर्माण हो रहा... और छोटे लोगों को रोक का कागज दिखाया जा रहा...?

#NGT की रोक के बाद भी यश नगर में बंगलो का निर्माण हो रहा... और छोटे लोगों को रोक का कागज दिखाया जा रहा...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 16 जनवरी 2023 / #नपा चुनाव के बाद लगा था कि... बंशीवाले के नपा में आने के बाद बहुत कुछ सुधर जायेगा... नपा में भी मंदसौर मंडी सा माहौल नजर आयेगा... हर काम नियमों के अनुरूप होगा... लापरवाह, भ्रष्ट कर्मचारियों पर गुर्जर साहब का खौफ दिखेगा...। पर नपा में रमादेवी बंशीलाल गुर्जर को नपाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे 6 माह का समय हो गया... पर इन 6 माह में 6 लापरवाह, भ्रष्ट कर्मचारियों तक का व्यवहार नही सुधरा... उल्टा पहले से ज्यादा लापरवाही और भ्रष्टाचार होता दिख रहा...! शहर के हर कोने में निर्माण अनुमति के विपरित... बिना MOS छोड़े, बिना पार्किंग व्यवस्था के अवैध भवनों का निर्माण हो रहा... लिखित शिकायतो के बाद भी पटवारी और इंजीनियर अवैध निर्माण वालो के वकील बन कर काम कर रहे... सबसे बड़ी बात तो ये है कि जिस यश नगर पर... तेलिया तालाब को खत्म करने की साजिश का आरोप है... और जिस पर नए निर्माण आदि पर रोक लगाने का काम NGT ने किया है... उसके बाद भी वहां लगातार बड़े बड़े बंगलों का अवैध निर्माण जारी है... शिकायत के बाद भी नपा के जवाबदार मौके पर जाने को तैयार नहीं हैं... जबकि छोटे लोगों को NGT की रोक का हवाला दे कर हर छोटे काम के लिए रोका जा रहा है... पर पैसे वालों के लिए NGT के आदेश को ही नजर अंदाज किया जा रहा है... वर्तमान में यश नगर में NGT की रोक के बाद भी... चार से पांच बंगलों का निर्माण हो रहा है...! जबकी जवाबदारो का दिन भर में कई बार उधर से आना जाना है... पर किसी को तेलिया तालाब या NGT के आदेश की चिंता नहीं है...! यहीं नहीं प्रशासन और नपा के कारिंदो की वजह से यश नगर से आगे... नक्षत्र गार्डन के बाहर गार्डन वाले और सेठजी, सेटीजी की बनने वाली नई कॉलोनी के रास्ते के लिए... न्यायालय की सुरक्षित जगह पर तक अवैध कब्जा हो गया था... जिसे छुड़ाने के लिए खुद मा. न्यायधीश महोदय को मैदान में आना पड़ा... और हाथों हाथ पोल गड़वा दिया... साथ में अवैध कब्जा हटाने के लिए राजस्व विभाग वालों को आदेशित करना पड़ा...? ये तो न्यायालय की जमीन थी... तो कब्जा भी हट जायेगा... यही और कोई शासकीय जमीन होती तो कुछ नहीं होता...! खैर जो भी हो अब जिले के जागरूक कलेक्टर गौतम सिंह साहब को यश नगर में हो रहे बंगलो के अवैध निर्माण को देखना चाहिए... और NGT के आदेश का पालन नगर पालिका के भ्रष्ट कारिंदो से करवाना चाहिए... ताकि अमीर और आमजन के लिए शासन के नियमो में समानता बनी रही... कोई रसूखदार अपनी जेब की दम पर अवैध काम नही कर पाए... और जिला प्रशासन के मुखिया की तरह... स्थानीय प्रशासन की छवि भी साफ सुथरी नजर आए...। - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रांतिकारी...)

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...