क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

विधायकजी आपने तो कभी किसी गरीब के लिए फोन नही लगाया, किसी बड़ी समस्या के लिए पत्र नही लिखा...?

विधायकजी आपने तो कभी किसी गरीब के लिए फोन नही लगाया, किसी बड़ी समस्या के लिए पत्र नही लिखा...?
भोपाल / मन्दसौर | MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 जून 2018 / विनाश काले विपरीत बुद्धि हो जाती है ऐसा तो सुना था... पर किसी नेता या जनप्रतिनिधि के बारे में ऐसा नही सुना था कि कोई अपनी बुद्धि को जनहित के विपरीत करके अपने ही हाथों अपना विनाश करवाता है और ऐसा एक बार नही बार बार करता है...? यानी एक बार गलत काम करके भी दूसरी बार फिर गलत काम करवाने के लिए भूमाफियाओं को सपोर्ट करता है...? हमारे क्षेत्र से सुबह जल्दी उठने वाले जागरूक, न जाने किस लोक के लोकप्रिय विधायक ने अंजाने में ऐसा ही कई बार किया है...! पहले तेलिया तालाब को 100 बीघा छोटा करने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा... और अब एक बड़े सरकारी नाले पर अवैध रूप से निजी अस्पताल बनाने के लिए एनओसी दिलवाने के लिए नगर पालिका CMO को फोन लगाया...? यूँ तो फ्री फ़ोकट में प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विधायकजी ने कभी किसी गरीब के भले के लिए किसी को फोन नही लगाया... कभी पशुपतिनाथ मंदिर को वसीयत में मिली बस स्टैंड की बेशकीमती जमीन के लिए पत्र नही लिखा... श्रीकोल्ड के पास के इसी सरकारी नाले पर भाजपा कार्यालय के लिए जमीन आवंटन के 2009 के आवेदन पर भाजपा विधायक होने के बाद भी ध्यान नही दिया... फिर कैसे बिना सोचे समझे, बिना जाने? महुँ नीमच रोड़ पर स्थित इसी बेशकीमती सरकारी नाले पर निजी अस्पताल बनवाने के लिए एनओसी देने के लिए विधायक यशपाल जी सिसोदिया ने नपा CMO को फोन लगा दिया...? इससे पहले 6 जून 2017 किसान आंदोलन के कर्फ्यू वाले दिन तेलिया तालाब को 100 बीघा छोटा करने के लिए पत्र कैसे लिख दिया...? लेकिन 38 सरकारी नालों पर हुए अतिक्रमण हटाने और अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए कभी कोई पत्र क्यों नही लिखा...? जिला अस्पताल की दुर्दशा सुधारने का गरीबो की जान बचाने का कभी प्रयास क्यों नही किया... हमेशा भूमाफिया गन्देदिवाल, डॉ.प्रदीप चेलावत और बड़े लोगों को अवैध लाभ पहुंचाने का ही प्रयास किया... महोदय आपको 2 बार विधायक गरीब, मजबूर, आम जनता ने बनाया या... इन भूमाफियाओं और गरीबों का खून चूसने वालों ने...? जो आप कभी जनहित पर चिट्ठी नही लिखतें है... कभी किसी जनहित पर किसी को फोन नही लगाते है... फिर इन भूमाफियाओं के लिए क्यों बार बार चिठिया लिखतें है और फोन लगाते है... और जब मामला उजागर हो जाता है तो आप अपने आपको नासमझ बता कर जागरूक जनता को भी नासमझ समझते है...? पर विधायक जी आप जितने श्रेष्ठ हो उससे कही ज्यादा क्षेत्र की जनता सर्वश्रेष्ठ है... उन्ही के वोटों से आप श्रेष्ठ बने हो... और उसी जनता ने नकार दिया तो कही के भी नही रहोगे...! क्रांतिकारी रिपोर्टर का मानना है कि इन बड़े बड़े मलाईदार घटनाक्रमों से एक बात तो स्पष्ट है कि जो जनप्रतिनिधि आमजनता का तो ठीक भाजपा या भाजपा कार्यकर्ता का भला नही करता है... विश्व विख्यात पशुपतिनाथ मन्दिर के भले का काम नही करता है... यदि उसे इस बार भी गलती से पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया तो... जनता को इसका जवाब आने वाले विधानसभा में भाजपा को भी देना भारी पड़ जायेगा...? पर ये सवाल आमजन तो बाद में पूछेगा... लेकिन भाजपा को 21 राज्यों में काबिज़ करने वाला भाजपा का कर्मठ कार्यकर्ता सबसे पहले पूछेगा...? और नतीजा यह निकलेगा कि लोकप्रिय शिवराज सरकार के बहुमत से एक आंकड़ा कम हो जाएगा...?

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...