क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#डुंगलावदा और मंगरी में हो रहा शैल पत्थर का अवैध खनन... खनिज विभाग को नही है क्या इसकी ख़बर...!

#डुंगलावदा और मंगरी में हो रहा शैल पत्थर का अवैध खनन... खनिज विभाग को नही है क्या इसकी ख़बर...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 29 जनवरी 2022 / #ज़िले में यूं तो शिवराज सरकार की मंशा अनुरूप... माफियाओं में जिला प्रशासन और पुलिस का बड़ा खौफ है... पर कुछ जगह अब भी मिलीभगत के चलते अवैध काम खूब चल रहे है... क्योंकि इनको रोकने वाले ही तो मिले हुए है...! जिला मुख्यालय के आसपास लंबे समय से शैल पत्थर यानी स्लैट पेंसिल के पत्थरों का खूब अवैध खनन हो रहा है... इससे जुड़ा माफिया खनिज विभाग की कृपा से इन दिनों खूब मजे कर रहा है... और शासन को करोड़ों के राजस्व का चूना लगा रहा है...। क्रांतिकारी रिपोर्टर के सूत्र बताते है कि दौलतपुरा की मगरी और दुगलावदा में इन दिनों खूब अवैध खनन हो रहा हैं... प्रतिदिन यहां कई ट्राली पत्थर निकाला जा रहा हैं... 8 - 10 पोकलेन इसी काम में रात दिन लगी हुई है... जब की यहां एक भी खदान की लीज शासन या प्रशासन ने नही दे रखी है...! ऐसे में जिले के जागरूक कलेक्टर गौतम सिंह साहब और ADM ओपी वर्मा साहब को इस और ध्यान देना चाहिए... खनिज विभाग की मिलीभगत से चल रहे... इस अवैध काम पर रोकना चाहिए... इसके लिए मौके पर अचानक छापामार कार्यवाही करके... अवैध खुदाई में लगी मशीनें जप्त कर... इनसे करोड़ों रुपयों की पेनल्टी सहित रॉयल्टी वसुलना चाहिए... क्योंकि मौके पर हजारों घन मीटर खुदाई कर दी गई है... जिसमें हजारों ट्राली पत्थर निकाले गए है... जानकार बताते है कि वाजिब तरीके से एक ट्रॉली की रॉयल्टी दो से ढाई हजार रूपए बनती है... और अवैध खुदाई पर रॉयल्टी का दस गुना जुर्माना वसूली हो सकती है... इससे शासन को हुई करोड़ों की राजस्व को हानि की भरपाई हो सकती है... साथ ही खनन माफियासे मिलीभगत करके... अवैध खनन करवाने वाले लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्यवाही होना चाहिए... क्योंकि इन्होंने भी शासन प्रशासन के मिशन माफिया की बदनामी करने में अब तक कोई कसर नहीं छोड़ी है...? KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...