क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#पहली बारिश में ही अंदर बैठ गई... सुशासन भवन से MIT तक बन रही करोड़ो की उत्कृष्ट सड़क...!

#पहली बारिश में ही अंदर बैठ गई... सुशासन भवन से MIT तक बन रही करोड़ो की उत्कृष्ट सड़क...!
#MDS / ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) #ये कैसा विकास है... जिसमें खर्च तो करोड़ों का होता है... पर काम कौड़ियों का नही होता है...! घटिया, निम्न स्तर का निर्माण इस कथित विकास की पोल खोल देता है... और बावजूद इसके जवाबदार, जिम्मेदार कुछ नही बोलता है...? अभी नगरी के हाई स्कूल के घटिया निर्माण पर किसी के ख़िलाफ़ कोई कार्यवाही हुई नही थी कि... एक और घटिया निर्माण का मामला सामने आ गया...! कलेक्टर कार्यालय यानी सुशासन भवन से बाईपास MIT चौराहे तक आम लोगों का नही... कुछ ख़ास लोगों का ख्याल रख करोड़ों की लागत से उत्कृष्ट सड़क का काम अभी चल ही रह था... इस बीच बारिश ने अपना काम कर दिया... पहली बारिश में ही करोड़ों की सड़क ठेकेदार के कर्मो को रोने लगी... यानी नाम तो इस सड़क का उत्कृष्ट है... पर काम यहाँ निम्न स्तर का है...! पहली बारिश में ही ये सड़क अपने पैरों पर खड़े रहने की बजाए कई जगह से बैठे गई... क्योंकि घटिया, निम्न स्तर के निर्माण ने इसे टिके रहने की ताकत नही दी... कलेक्टर कार्यालय से चन्द कदमों की दूरी पर ही एक नाले के पास से ये सड़क दोनों तरफ से बैठ गई है... ठेकेदार के लोगों ने रविवार के दिन बरसते पानी में इस बैठी सड़क को फिर से उठाने का प्रयास किया... पर इसी बीच क्रांतिकारी रिपोर्टर का उस और जाना हुआ... तो उत्कृष्ट सड़क का घटिया निर्माण का मामला सामने आ गया... और आज हमनें सुबह सुबह ये सब लिख भी दिया... वैसे तो शुरुआत से ही इस सड़क में बड़ी अनियमितता हुई है... सड़क शासन के मापदंडों के अनुसार नही बनी है... सड़क के बीच आने वाले हरे भरे पेड़ काट देने वाले लोगों को सड़क के बीच आये बिजली के खम्बों तक को हटाने की कोशिश नही की है...! ऐसे में जिले के जागरूक कलेक्टर मनोज पुष्प साहब को ठेकेदार पर कार्यवाही करना चाहिए... और विपक्ष को भी अपना राजनिति धर्म निभाना चाहिए... ताकि जनता के सुविधाओं के नाम पर जनता के पैसों की इस तरह बर्बादी ना हो...।

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...