क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#उच्च सूत्रों से सुनने में आ रहा है कि CMO प्रधान मैडम का ट्रांसफर हो गया...? यानी #कमलनाथ सरकार का भ्रष्टाचारियों पर ध्यान तो जा रहा...!

#उच्च सूत्रों से सुनने में आ रहा है कि CMO प्रधान मैडम का ट्रांसफर हो गया...? यानी #कमलनाथ सरकार का भ्रष्टाचारियों पर ध्यान तो जा रहा...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 3 फरवरी 2020 / #40 साल बाद बिल्ली के भाग्य से छीका टूटा और कमलनाथ सरकार के रहते मंदसौर नगर पालिका में अध्यक्ष की सीट पर किसी कांग्रेसी पार्षद को बैठने का मौका मिला था... पर कांग्रेस को उतना लाभ नही मिला जितना मिलना था...! उल्टा भ्रष्टाचार को ले कर कांग्रेस की परिषद को खूब बदनाम होना पड़ा... रही सही कसर को बहु चर्चित CMO सविता प्रधान मैडम ने पुनः अचानक मंदसौर आ कर पूरा कर दिया... भाजपा पार्षद तो ठीक खुद कांग्रेस के बड़े नेताओं को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नपा के खिलाफ बोलना पड़ा...? 14 अवैध आलीशान भवनों के निर्माणों को नोटईस दे कर इति श्री कर लेना... फिर 14 नोटईस के बदले 24 जगहों से 2 करोड़ का खेल करना... मात्र कुछ महीनों में 19 लाख का मुरहम खरीदी कांड कर देना... स्टेशन के बाहर बेशकीमती मन्दिर की जमीन पर बने 15 लाख के शौचालय और सावर्जनिक मूत्रालय तोड़ कांड में रातों रात कमाल कर देना... आदि आदि खबरों ने कांग्रेस की नपा को खूब बदनाम कर दिया था... जिससे कांग्रेस और कमलनाथ सरकार की छवि को भी भारी नुक़सान हो रहा था...! इसके बाद से कमलनाथ सरकार का गुप्तचर विभाग तक भ्रष्टाचार की खबरों के बाद एक दम सक्रिय हो गया था... उसने भ्रष्टाचार के मामलों में क्रांतिकारी रिपोर्टर तक से सम्पर्क किया था... और नपा में हो रही गड़बड़ीयों की जानकारी जुटाने में लगा था... अब सुनने में आ रहा है कि चर्चित CMO प्रधान मैडम का इंदौर ट्रांसफ़र हो गया...? CMO मैडम के ट्रांसफर की खबर तो मंडला से मिले भ्रष्टाचार के प्रमाण पत्र के बाद कई दिनों से चर्चा में बनी हुई थी... पर मैडम की ऊंची पहुंच के चलते इतनी जल्दी ट्रांसफर हो जाएगा... शायद ही किसी ने सोचा होगा... खेर जो भी हो पर अब उच्च सूत्रों की बात को सही माने तो मैडम का ट्रांसफर इंदौर हो गया है... और ट्रांसफर की खबर की सत्यता का पता भी जल्द हम सबकों भी चल ही जाएगा... #अचानक चुनाव करवाने का फैसला भी इसी का नतीजा है क्या...? शहर में एक नई चर्चा नपाध्यक्ष के उप चुनाव को ले कर भी हो रही है... कि सरकार ने अचानक उप चुनाव की सहमति कैसे दे दी है... जबकि कोर्ट के आदेश के बाद भी लम्बे समय से उप चुनाव को सिर्फ तारीख़ पर तारीख ही मिल रही थी... सरकार उप चुनाव को ले कर कोई फैसला नही ले रही थी... पर जैसे ही मंदसौर नगर पालिका भ्रष्टाचार की ख़बरों को ले कर मीडिया की सुर्खियों में लगातार चर्चा में बन रही थी... उसके बाद शायद शासन ने उप चुनाव करवाने की सोची होगी...?

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...