क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

ज़िले में #रेत का बड़ा खेल चल रहा है... इसमें #खनिज विभाग भी भरपूर सहयोग दे रहा है...!

ज़िले में #रेत का बड़ा खेल चल रहा है... इसमें #खनिज विभाग भी भरपूर सहयोग दे रहा है...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 27 जुलाई 2019 / #कई अधिकारियों का स्वभाव समझमें ही नही आता है... कि वे कार्यवाही करते है या अवैध काम करने वालों का पीछे के रास्ते सहयोग करते है...? खनिज विभाग के अधिकारी मेजरसिंह जमरे का भी यही हाल है... वे बातें तो शासन के फ़ायदे और बड़ी ईमानदारी वाली करते... पर काम शायद माफियाओं के फायदे का करते है...? गत दिनों खनिज विभाग की टीम ने अरनिया जटिया में अवैध रेत खनन करने वालों को पकड़ा उनसे करीब 17 डंपर माल पकड़ना बताया... जबकि क्रांतिकारी रिपोर्टर के सूत्र बताते है कि उक्त जगह मौके पर करीब 2 हजार ट्राली माल अलग अलग रेत माफियाओं का मौजूद था...? बावजूद इसके कार्यवाही की औपचारिकता पूरी करके अपनी वाहवाही करवा दी गयी... और साथ में उक्त 2 हजारी ट्राली माल को वैध तरीक़े से ख़फ़ाने की तैयारी भी हो गयी...! रेत माफियाओं और खनिज विभाग के खेल को नजदीक से समझने वाले बताते है कि कार्यवाही के दौरान जिसके पास 20 ट्राली माल भी हो तो वो 3 ट्राली बता देता है... और 3 ट्राली के जुर्माने से मिली टीपी पर वो 50 से 100 ट्राली तक को खनिज विभाग से खरीदा बता कर आसानी से बेंच देता है... यानी 3 ट्राली अवैध रेत के जुर्माने के बदले वो सैकड़ो ट्राली रेत को वैध करवा लेता है... बदले में हिस्से और प्रतिशत का खेल चलता है... इसमें उनका साथ खनिज विभाग ही देता है...? ऐसा ही एक और खेल सीतामऊ में भी हुआ... जिसमें सीतामऊ के किसी पत्रकार ने खनिज अधिकारी जमरे के मिलीभगत की शिकायत 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी की है... यही नही बसई सहित कई जगह अब भी अवैध उत्खनन जारी है... पर खनिज अधिकारी की नजर उस और नही जानी है... खैर ये खेल तो सालों से चल रहा है पर कांग्रेस ने वक़्त है बदलाव का नारा दिया था... और सरकार बदलने के इतने दिनों बाद भी इन अधिकारियों में काम में कोई बदलाव नही आया और अब भी मिलीभगत का खेल चल रहा है... शासन को बड़ा राजस्व नुक़सान और माफियाओं को बड़ा फायदा पहुंचाया जा रहा है... ख़ास कर उन माफियाओं को जिनका रिश्ता भाजपा नेताओं से रहा है...? ऐसे में जागरूक कलेक्टर मनोज पुष्प को इस और ध्यान देना चाहिए... और शासन को ही रही राजस्व हानि को रोक कर गड़बड़ करने वालो पर कार्यवाही करना चाहिए...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...