क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#खबर का असर हुआ... प्रशासन और पुलिस दल संघवी किराना पहुंचा...।

#खबर का असर हुआ... प्रशासन और पुलिस दल संघवी किराना पहुंचा...।
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 20 अप्रैल 2021 / #बेकाबू कोरोना को फिर से काबू करने के लिए... जिले में कलेक्टर मनोज पुष्प सा. ने कोरोना कर्फ्यू लगाया है... जिसमें कुछ चीजों को छूट तो कई तरह की पाबंदियों को भी लगाया है... उसमें किराना वालों को होम डिलीवरी की छूट मिली है... बावजूद इसके कुछ लोग लॉक डाउन के नियमों का उलंघन कर रहे है... गोल चौराहा संघवी किराना ने तो सारी हदें पार कर दी... अपनी रसूखदारी दिखाने के चक्कर में प्रशासन और पुलिस तक कि नही सुनी... हुआ यह कि कल क्रांतिकारी रिपोर्टर ने संघवी किराना खुले रहने और भीड़ इकट्ठा करने का एक फोटो डाल खबर लिखी थी... उसके बाद आज प्रशासन ने कार्यवाही की... एसडीएम बिहारीसिंह, तहसीलदार मुकेश सोनी, टीआई अमित सोनी दल बल के साथ संघवी किराना सील करने पहुँचे... बड़ी हुज्जत बाजी और रौबदारी के बीच दुकान सील तो कर दी... लेकिन सबकी मौजूदगी के बीच ही किराना वाली सीमा मैडम ने सारी सीमाएं लांघ दी... और सील को हाथोंहाथ उखाड़ कर तहसीलदार साहब की गाड़ी के आगे सड़क पर फेंक दी... और अपनी दुकान अधिकारियों के सामने ही खोल दी...! अधिकारी तो सब वहाँ से निकल लिए... पर अब बात यह आती है कि जिस ने कोरोना कर्फ्यू का उलंघन किया... उस पर प्रशासन ने कार्यवाही की... और दुकान सील की... उसके बाद अधिकारियों के सामने दुकान की सील तोड़ कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाइ... ऐसे में अब मैडम पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रकरण दर्ज होगा क्या...? क्योंकि इनकी जगह कोई गरीब या आम आदमी ऐसा कर लेता... तो उसे मौके पर ही कानून का तगड़ा पाठ पढ़ा दिया जाता... दूसरा अगर प्रशासन या पुलिस ही जिला प्रशासन के बनाये नियमों का पालन नही करवा पायेगा... तो आगे से कौन प्रशासन की बात सुनेगा... और कौन नियमों का पालन करेगा...! - KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...