क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#एक अवैध निर्माण के चलते महिलाओं का स्विमिंग पूल जाना दुश्वार हो जाएगा, जवाबदार इस और ध्यान देगा?

#एक अवैध निर्माण के चलते महिलाओं का स्विमिंग पूल जाना दुश्वार हो जाएगा, जवाबदार इस और ध्यान देगा?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 12 अप्रेल 2019 / नगर पालिका मंदसौर यानी अवैध निर्माण, अवैध काम करने करवाने के लिए प्रदेशभर में मशहूर हो गयी है... तभी तो शहर में अवैध निर्माणों की बाढ़ सी आ गयी है...! शिकायतें कर दो, अखबारों में भी खूब लिख दो कुछ नही होता है... क्योंकि अवैध निर्माण की अवैध परमिशन भी तो नगर पालिका का भ्रष्ट सिस्टम ही देता है...? ऐसा ही एक और अवैध निर्माण, मंदसौर की शान स्विमिंग पूल की निजता पर खतरा बन गया है... क्योंकि ये अवैध निर्माण ठीक स्विमिंग पूल के पास उससे भी ऊंचा हो गया है... जो सीधा स्विमिंग पूल में ताकाझांकी का माध्यम बन रहा है... ऐसे में यहाँ महिलाओं का स्विमिंग पूल का लाभ लेना मुश्किल हो जाएगा... क्योंकि अवैध निर्माण पर खड़े हो कर हर कोई स्विमिंग पूल के अंदर झांकेगा...? स्विमिंग पूल काम्प्लेक्स के ठीक पास रहवासी क्षेत्र में आवासीय निर्माण की नपा से परमिशन ले कर बड़े भारी व्यवसायिक भवन का अवैध निर्माण हो रहा है... जिसकी लिखित शिकायत क्रांतिकारी रिपोर्टर ने महीनों पहले की थी... बावजूद इसके नपा के भ्रष्ट कारिंदों की मिलीभगत से वहाँ बहु मंजिला व्यावसायिक निर्माण चलता रहा...? बार बार नगर पालिका के जिम्मेदारो को अवगत करवाने के बाद भी उक्त अवैध निर्माण नही रुका... शिकायत के चलते अवैध भवन निर्माण करने वाले को बस ऊपरी मंजिल निर्माण की अनुमति नही मिली... बावजूद इसके पूरी बिल्डिंग अवैध बन कर तैयार हो गयी...? अब ये अवैध बिल्डिंग इतनी ऊँची हो गयी है कि मंदसौर की शान कहलाने वाले करोड़ो की लागत से जन सुविधा को ध्यान रख बना स्विमिंग पूल आज शहर की आधी आबादी यानी महिलाओं की निजता को खतरे में डाल रहा है...? आचार संहिता के चलते भी अवैध काम नही रुक रहा है... ऐसे में अब जिले के जागरूक कलेक्टर धनराजू एस और पुलिस कप्तान विवेक अग्रवाल से लोगों को उम्मीद है कि ऐसे अवैध काम को वे ही रोक सकते है... और स्विमिंग पूल में झांक रही अवैध बिल्डिंग को तोड़ सकते है... नगर पालिका के कारिंदे तो अवैध निर्माण करने वालों से मिले हुए है...? उन्हें अवैध निर्माण की अनुमति अवैध रुपया ले कर दे रहे है... तभी तो शहर में इतने अवैध निर्माण हो रहे है और शिकायतों के बाद भी नही रुक रहे...?

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...