क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

आपके हाथ में #आखरी मौका है #तेलिया तालाब बचाने का... बाद में किसी को #दोष मत देना...!

आपके हाथ में #आखरी मौका है #तेलिया तालाब बचाने का... बाद में किसी को #दोष मत देना...!
#MDS ( उमेश नेक्स 9424538555 ) 27 नवम्बर 2018 / पांच साल तक यदि कोई अपनी उम्मीदों पर खरा नही उतरता है आपके मत विचारों की कद्र नही करता है... तब लोकतंत्र हमें अव्यवस्था को मिटाने का एक मौका मतदान का अधिकार देता है... उसके दम पर सब कुछ हो सकता है... हमें तो सिर्फ क्षेत्र और शहर का भले का सोच कर वोट देना होता है...! इस बार #तेलिया तालाब को बचाने का भी आखरी मौका आ गया है... 28 नवम्बर को मतदान के रूप में मेरे शहर वालों आपको तेलिया तालाब को ध्यान में रख कर इस बार वोट करना है...! ये मौका चूक गए... तो कल फिर किसी और को दोष मत देना की तेलिया तालाब किसी ने बचाया नही...? क्योंकि आज तालाब बचाने वाली चाबी आपके हाथ में है...! जल है तो कल है... यानी जो लोग अपने बच्चों के सुनहरे कल के लिए दिन रात मेहनत करते है उन लोगों के भविष्य भी तालाब से जुड़ा है... कहा जा रहा है कि तीसरा विश्वयुद्ध पानी के लिए होगा... पर वो कब होगा ये किसी को पता नही है... पर मन्दसौर में पानी यानी तालाब को ले कर एक जन आंदोलन कभी से चल रहा है... इस बार उम्मीद है कि लापरवाह जिम्मदारों को अब सबक मिलेगा... क्योंकि मन्दसौर का जनमानस अब तेलिया तालाब की रक्षा और अपने भविष्य की चिंता में उठ खड़ा है...! तेलिया तालाब की बेशकीमती जमीन की लूट में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मिलीभगत का पता अब सबकों चल गया है... इसके बाद भी कुछ लोग कह रहे है कि इन सब बातों से होगा क्या...? जिनको तालाब और जनता के हित की बात करना है, जिनको तालाब की रक्षा करना है, वे सब तो एक है, और 100 बीघा की लूट पर चुप है! फिर होगा क्या...? तो उन लोगों से क्रांतिकारी रिपोर्टर बस इतना कहना चाहता है कि अगर आम जनता अपने वाली पर आ जाये... तो लाखों को लोगों को जीवन देने वाले तेलिया तालाब के प्रति ईमानदारी हो जाये... तो फिर ये सारे व्यवस्था में लगे लोग भ्रष्ट चाहे कितने ही एकजुट हो जाये... नतीजा ज़ीरो ही होगा...! क्योंकि जनता जब अपने वाली पर आती है तो अच्छे अच्छो की कुर्सियां हिलने लग जाती है... जो जायज है वो सब कुछ कर सकती है... बस अपने अधिकारों और सुनहरे भविष्य के लिए हम सबकों अब एकजुट होंकर अब सड़कों पर नही आना है और ना ही किसी से लड़ना है बस एक वोट करना है... तेलिया तालाब में लुटेरों, जिला अस्पताल को बर्बाद करने वालों, पशुपतिनाथ में भक्तों की भावनाओ के विपरीत जाने वालों, कलेक्टर भवन सहित सारे सरकारी कार्यालयों को जंगल में ले जाने वालों के साथ अंतिम लड़ाई यानी अपने वोट की चोट देने को तैयार रहना है... क्रांतिकारी रिपोर्टर ये मानता है कि इस बार आम जनमानस तेलिया तालाब का इतिहास मिटाने वालों का साथ नही देगा... बल्कि तालाब को बचाने वालों का साथ दे कर एक नया इतिहास लिखेगा...!

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...