क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#PWD के टाईम कीपर महेंद्र टुटेजा की लापरवाही से एक गरीब गैंगमेन की मौत हो गयी थी... #आज उसी मामले में 304A की कायमी हो गयी...।

#PWD के टाईम कीपर महेंद्र टुटेजा की लापरवाही से एक गरीब गैंगमेन की मौत हो गयी थी... #आज उसी मामले में 304A की कायमी हो गयी...।
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) अगस्त 2020 / #30 जनवरी 2020 को PWD विभाग के कुछ भ्रष्ट, लापरवाह कारिन्दों की वजह से एक गरीब गैंगमेन रमेश मेघवाल की मौत हो गई थी... उसी मामले में 8 माह बाद एक गरीब मजबूर परिवार की सुनवाई करते हुए जिले के जनप्रिय पुलिस कप्तान सिद्धार्थ चौधरी ने लापरवाही करने वाले PWD के सबसे चर्चित महेंद्र टुटेजा एंड कंपनी पर 304A के तहत मामला दर्ज करवा दिया...। उक्त घटना में हुआ यह था कि PWD के सबसे ज्यादा टिकाऊ यानी सालों से एक ही जगह जमें महाभ्रष्ट टाइम कीपर महेंद्र सिंह टुटेजा साहब... जो कि गरीब गैंगमैनों का बड़ा शोषण करते है... उनकी जान के साथ खिलवाड़ करते है... इन्ही टुटेजा ने PWD के एक रिटायर्ड अधिकारी आरएस बोराणा के बड़ी होली स्थित मकान की मरम्मत करने अवैध रूप से कुछ गैंगमैनों को वहाँ भेजा था... काम करने के दौरान खिड़की के ऊपर का छज्जा गिरने से गरीब गैंगमैन रमेश पिता लक्ष्मण की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई... टुटेजा ने अपने गलत काम को छुपाने के लिए रमेश का पोस्टमार्टम किये बिना शव को घर भेज दिया था... वो तो बाद में परिजनों ने जिद्द करके पोस्टमार्टम करवाया और पुलिस को भी मामले से अवगत करवाया था... उसके बाद भी उक्त टाईम कीपर टुटेजा ने अपने दम पर 8 माह तक मामले को दबाये रखा...! किंतु जब गरीब गैंगमेन का परिवार इंसाफ की तलाश में ईमानदार पुलिस कप्तान सिद्धार्थ चौधरी से मिला... तो उक्त परिवार को तत्काल न्याय मिला... और मामले में लापरवाही बरतने वाले PWD के टाइम कीपर महेंद्रसिंह टुटेजा सहित एक अन्य पर धारा 304A के तहत मामला दर्ज कर लिया गया...। SP चौधरी साहब ने एक बार फिर एक गरीब परिवार के साथ न्याय किया... और कानून क्या होता है अपराध करने वाले तीस मार खांओं को बता दिया... क्रांतिकारी रिपोर्टर इस कार्यवाही पर पुलिस कप्तान का दिल से आभार व्यक्त करता है... क्योंकि इस दौर में गरीब की "कहाँ कोन सुनता है..." इस लाइन को आपने तो गलत साबित किया है... और ये सिर्फ एक मामले में नही बल्कि हिट एंड रन जैसे बड़े चर्चित मामले सहित कई मामलों में सिद्ध हुआ है...- KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...