क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#राम राज में न.पा. में भारी भ्रष्टाचार की बू आ रही... जिसकी बदबू शहर के 40 ही वार्डो में फैल रही...?

#राम राज में न.पा. में भारी भ्रष्टाचार की बू आ रही... जिसकी बदबू शहर के 40 ही वार्डो में फैल रही...?
#MDS ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) जून 2020 / #ये घोर कलयुग है... यहाँ भगवान के नाम पर या भगवान का नाम रख कर सिर्फ अधर्म ही होता है... ओर तलवार को माफी, सुई को फांसी की तर्ज पर काम होता है...! मंदसौर नगर पालिका में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है... जनता का भला हो ना हो... पर भ्रष्टाचारी, भूमाफिया, अवैध निर्माणकर्ताओं के भले की कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है... सौ पच्चास रुपये लेने वालों पर तो कार्यवाही हो रही है... पर बड़े गोलमाल करने वालों पर बड़ी मेहरबानीयां हो रही है...। क्रांतिकारी रिपोर्टर के सूत्र बताते है कि इनको अवैध लाभ पहुंचाने के लिए अब तक कि सारी सीमाएं लांघी जा रही है...? गत 1 जून को PIC की बैठक आहूत की गई... सभापतियों को लगा कि मंदी के दौर में चलो 2 जून की रोटी की कुछ तो व्यवस्था हो गई... पर सभापतियों का लगा लगाया धरा का धरा रह गया... ओर बैठक में जाते ही नपाध्यक्ष राम कोटवानी ने कोरोना काल में सोशल डिस्टेंस का पालन करवाते हुए... 1 मीटर लकड़ी पर बंधा पेन पकड़ा दिया... ओर दूर से साइन करवा कर सबको बाहर से ही चलता कर दिया गया... जिस वजह से एक भी PIC सदस्य यानी सभापति बैठक के एजेंडे की 1 लाइन भी नही पढ़ सका... ओर पता भी नही चला कि जिस एजेंडे पर हमारे साइन लिए गए... उसमें था क्या...? पर सूत्र बताते है कि उसमें बहुत कुछ था... जिसमें मोटे भ्रष्टाचार की बू आ रही थी... जो सिर्फ PiC सदस्यों तक ही नही बल्कि नगर के 40 ही वार्डों में खूब बदबू फैला रही थी...! सुना है कि इस काल्पनिक PIC बैठक में MP बीरबल के कई बड़े बड़े अवैध काम मोटे दाम पर निपट गए है... लक्ष्मी नगर होते हुए Dमार्ट से लगा कर कलेक्टर साहब के सामने के सरकारी बग़ीचे तक कि सबकी सब अवैध विवादित फाइले निपटा दी गई है...! यानी जो काम किसी को ना नही कहने वाले प्रहलाद बंधवार दादा और कांग्रेस की और से नपाध्यक्ष रहे हनीफ़ शेख ने नही किये... वे काम राम राज्य में हो गए...? ताज्जुब वाली बात यह है कि इतना सब होने के बाद भी नपा के तेजतर्रार पार्षद और विपक्ष चुप्पी साधे है... पर ये चुप्पी गांधी छाप वाली है... या राम से ख़ौफ़ खाने वाली है... हमारी तो समझ से परे है...! पर जो भी हो इस तरह की लूट ईमानदार कहलाने वाले जनप्रतिनिधियों पर भी प्रश्न चिन्ह लगाती है... ऐसे में सत्यता की जांच तो होना ही चाहिए...- KR.

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...