क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#नपा के भ्रष्ट कारिंदो की वजह से पांच करोड़ से अधिक की पांच सौ क्वाटर वाली उत्कृष्ट सड़क... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई...?

#नपा के भ्रष्ट कारिंदो की वजह से पांच करोड़ से अधिक की पांच सौ क्वाटर वाली उत्कृष्ट सड़क... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 5 जुलाई 2024 / #मंदसौर नगर पालिका यानी पक्ष का भी पक्ष में नहीं रहना... और रोज कुछ ना कुछ हंगामा होते रहना...। इसकी आड़ में यहां भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी खूब गड़बड़िया कर रहे है... ठेकेदार भी घटिया निर्माण करने से बाज नहीं आ रहे है...! ऋषियानंद कुटिया से एमआईटी चौराहे तक बनी करोड़ों की उत्कृष्ट सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है... घटिया, गुणवत्ताहीन सड़क बनाई गई है... थोड़ी सी बारिश में पूरी सड़क पर जगह जगह पानी भर जाता है... सड़क फिनिशिंग और घटिया काम की वजह से ये हो रहा है... यही हाल नगर पालिका के सामने बनी सड़क का है... नपा गेट के ठीक सामने थोड़ी सी बारिश में बहुत सारा पानी जमा हो जाता है... जबकि इसी रास्ते से नपा अध्यक्ष, सीएमओ, पक्ष विपक्ष के पार्षद, सभापति नपा के अंदर आते है... पर शायद ये किसी को दिखाई नहीं देता है... या इनको भी इस भ्रष्टाचार में कोई फायदा है...? जो भी हो ये दोनो सड़के एक ही ठेकेदार धीरेंद्र सिंह भदौरिया एंड कंपनी ने... एक और चर्चित ब्लैक लिस्टेट रहे ठेकेदार संजय बागड़ी के साथ मिल कर बनाए है...! नपा के छोटे बड़े इंजीनियर साहब इन घटिया निर्माण के शौकीन ठेकेदार की महंगी लकझरी कार फॉरचुनर में घूमते रहते है... इनकी कार में ऊंची नीची सड़क यानी घटिया सड़क का पता ही नही चलता है... और पेट का पानी नहीं हिलता है... तो ये घटिया सड़क को अच्छी सड़क मान लेते है...? या फिर इंजीनियरों के केबिन में बैठ कर ये जूस पिला कर सबको ठंडा कर देते है...! तभी तो बार बार शिकायत करने और क्रांतिकारी रिपोर्टर के खबर लिखने के बाद भी ये कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं है...। खैर जो भी हो पर नपा में जो इन दिनों चल रहा है... वो ना तो नगर के लिए ठीक है... और ना भाजपा के लिए ठीक है... पर इसकी आड़ में हो रहे खेल से भ्रष्ट अधिकारी, कर्मचारी और घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदार बड़े खुश है...! और विपक्ष की तो पूछो ही मत... वे तो पक्ष के पक्ष में ना होने से से ही बड़े खुश है...??? - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रान्तिकारी...)

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...