क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#आशीर्वाद गार्डन और नपाध्यक्ष सीट के दावेदार रजवानियाँ ने मिल कर गली पर कब्जा कर लिया... ये देख एक बोला कि अभी ये हाल है बाद में क्या होगा...!

#आशीर्वाद गार्डन और नपाध्यक्ष सीट के दावेदार रजवानियाँ ने मिल कर गली पर कब्जा कर लिया... ये देख एक बोला कि अभी ये हाल है बाद में क्या होगा...!
#मंदसौर - ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 20 फरवरी 2021 / #शिवराज सरकार और भाजपा संगठन ने एक काम तो अच्छा किया जो नगर पालिका में राम कोटवानी को वापस बिठाने की बजाए... एक जागरूक कलेक्टर मनोज पुष्प सा. नपा का प्रशासक बना दिया... इनके नपा में बैठते ही हर दिन कोई ना कोई अच्छी खबर मिलती है... वो चाहे माँ शिवना के शुद्धिकरण की बात हो या शहर में स्वच्छता मिशन हो... वो चाहे अवैध अतिक्रमण हो या आमजन की परेशानी की बात हो... हर समस्या का हल... अब यहाँ फुर्ती से होता है... और हर रोज़ कोई ना कोई सुखद समाचार भी सुनने को मिलता है...! कल नपा की टीम अवैध आशीर्वाद गार्डन और नपाध्यक्ष की सीट के लिए... अपनी लाइफ पार्टनर शारदा रजवानियाँ के लिए दावेदारी कर रहे... श्रवण रजवानियाँ के अवैध कॉम्प्लेक्स के बीच दबी एक गरीब सावर्जनिक गली को इन भूमाफियाओं से मुक्त करवाने के लिए मौके पर गई थी... सालों से पेंडिंग पड़ी शिकायत पर जो भी हो कल कोई कार्यवाही की शुरुआत तो हुई... 6 फिट की गली दबा कर दोनों अतिक्रमणकर्ताओ ने आपस में समझौता कर लिया...? जैसे सावर्जनिक गली सावर्जनिक ना हो कर इनका ही माल था...! खैर जो भी हो नपा ने लम्बे समय बाद ही सही कुछ तो अच्छा काम किया... खासकर उनके खिलाफ जिन्होंने नपा अध्यक्ष सीट पर भाजपा की और से दावा ठोक रखा...? जो अभी कुछ बना नही... वो ऐसे अवैध काम कर रहा है... लोग कह रहे है कि कुछ बन गया तो गली क्या शहर के आम रास्तों पर भी कब्जा कर लेगा क्या... इस बात पर भाजपा को विचार करना पड़ेगा...! रजवानियाँजी का ये कॉम्प्लेक्स ना सिर्फ गली दबा कर बना है... बल्कि निर्माण अनुमति के विपरीत भी बना है... इस तरह आशीर्वाद गार्डन भी ना सिर्फ अवैध रूप से बना है... बल्कि क्रांतिकारी रिपोर्टर के जानकारों का कहना है कि ये ग्वालियर स्टेट के जमाने की सेठ मनीराम गोवर्धन दास अग्रवाल दिगम्बर जैन की धर्मशाला की भूमि पर कब्जा करके ये आशीर्वाद गार्डन बना है...! कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर इस बेशकीमती भूमि को निजी बता दिया गया है... ऐसे में इसकी पूरी जांच की जाना चाहिए और कलेक्टर पुष्प साहब को ना सिर्फ गली को बल्कि ग्वालियर स्टेट की सेठ मनीराम गोवर्धन दास अग्रवाल धर्मशाला की पूरी भूमि को भी मुक्त करवाना चाहिए... आमजन को कलेक्टर सा. आपसे ही यह उम्मीद है... - KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...