क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#कलेक्टर यादव, SP सुजानिया के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ मुहिम की हुई शुरुआत... शहर की सड़के... लंबे समय बाद सड़क सी दिखी है...!

#कलेक्टर यादव, SP सुजानिया के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ मुहिम की हुई शुरुआत... शहर की सड़के... लंबे समय बाद सड़क सी दिखी है...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 22 दिसंबर 2023 / #शहर की चौड़ी सड़कों को सकड़ी गली बनाने का काम यदि किसी ने सबसे पहले किया... तो वो है शहर में अनुमति के विपरीत होने वाले निर्माण... दूसरा बड़ी बड़ी दुकानों का सड़क पर पड़ा सामान...! इन दो वजहों से शहर की यातायात व्यवस्था का दम घुट रहा है...! लंबे समय बाद इन समस्याओं से मुक्ति दिलाने के काम की शुरुआत... जिले के जागरूक अधिकारी... कलेक्टर दिलीप यादव और SP अनुराग सुजानिया साहब ने सड़क पर आ कर खुद के नेतृत्व में की है... जो वाकई में तारीफ़ के काबिल भी है...! कुछ गरीब ठेले वालों को छोड़ बाकी कार्यवाही शहर की यातायात व्यवस्था को नया जीवन दान देने वाली है... ख़ासकर लाखों की दुकानें लगा कर बैठे उन दुकानदारों के खिलाफ अच्छी कार्यवाही हुई है... जो दुकान से ज्यादा सामान सड़क पर जमा देते है... और सड़क को सकड़ा कर देते थे... जिनको हटाने से नपा वाले भी डरते थे...। दूसरा अब उन लोगों पर बड़ी कार्यवाही की जरूरत है... जो नपा से मिली निर्माण अनुमति के विपरीत काम करते है... MOS और पार्किंग छोड़े बिना दो तीन मंजिला का अवैध आलीशान कॉम्प्लेक्स बना लेते है... फिर रहवासी क्षेत्र हो या बाजार हर तरफ अवैध निर्माण का कर्म जारी है... और शहर की यातायात व्यवस्था पर सबसे ज्यादा यही भारी है... नपा में लिखित शिकायतों के बाद भी कार्यवाही नही होती है...? क्रांतिकारी रिपोर्टर का मानना है कि वाकई में इस शहर की यातायात व्यवस्था सुधारनी है... तो शहर के नई आबादी, लेबर कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड़, सरकारी बाजार रोड़, गीता भवन रोड़, लक्ष्मी बाई चौराहा रोड़, महू नीमच रोड़, नयापुरा रोड़, कैलाश मार्ग, कालाखेत आदि क्षेत्रों में हो रहे... नपा अनुमति के विपरीत निर्माण को तत्काल रोकना चाहिए... इनमें से कईयों के खिलाफ नपा में लिखित शिकायते पड़ी है...। अब जरूरत है तो बस ईमानदारी वाली कार्यवाही की... शहर दम तोड़ती यातायात व्यवस्था को बचाने की... और सबकों कलेक्टर यादव साहब और एसपी सुजानिया साहब से इस मामले में भी बड़ी उम्मीद है... कि चलों अब तो कुछ अच्छा होगा... और यदि ये उम्मीद वास्तविकता में सही साबित हुई तो इस शहर की हालत ही सुधर जाएगी...! चोड़ी सड़कें सकरी गलियां नही बनेगी... रहवासी क्षेत्र बाजार नही बनेंगे... और शहर वासी कही भी आसानी से बिना ट्रैफिक में फंसे आ जा सकेंगे... बस इतना हो जाए...? - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रांतिकारी...)

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...