क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

कहने को तो मुकेश सिंघई साहब एक समाजसेवी है... पर हकीकत में बहुत बड़े अतिक्रमणकारी है...?

कहने को तो मुकेश सिंघई साहब एक समाजसेवी है... पर हकीकत में बहुत बड़े अतिक्रमणकारी है...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 4 दिसम्बर 2021 / #नियमों के विरुद्ध काम करना... सरकारी भूमियों पर अतिक्रमण करना... घटिया निर्माण करना... लोगों की जान माल के साथ खिलवाड़ करना... समाज सेवियों का काम नही होता है... बल्कि समाज के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर करने वाला असली समाज सेवी होता है... पर करें क्या... आज का सभ्य समाज ऐसे ही लोगों को आगे करता है... औऱ उसी का फायदा उठा कर कथित समाज सेवी लोगों और सरकारी सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा करता है... ऐसे ही समाज सेवी है श्रीमान मुकेश सिंघई साहब... कल जिनके कर्मो को नपा ने नापा... वो भी एक जागरूक नागरिक जगदीप सिंह की सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत पर... ठेकेदार कम कॉलोनाइजर ज्यादा मुकेश सिंघई साहब ने मंगलम विहार में बिजली के खम्बों तक को अपने कब्जे में ले लिया... बाउंड्री वाल में दबा दिया था... आज जब शिकायत हुई तब सिंघई साहब को नपा ने नाप दिया... जो भी हो सिंघई साहब शहर के जाने माने समाज सेवी है... ना जाने कौनसी समाज सेवा के लिए इन्हें कई संस्थाओँ ने सह परिवार सम्मानित भी किया...! पर वाकई में ऐसे लोगो को सभ्य समाज के द्वारा सम्मानित करना ठीक है क्या...? हम समाज के सामने क्या उदाहरण पेश करना चाहते है... क्या सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जा करके माल कमाने वाले लोगों का सम्मान करना वाजिब है... क्या घटिया निर्माण करके बेगुनाह लोगों की जान लेने वाले लोग... इस काबिल है... क्या सावर्जनिक गलियों पर कब्जा करने वाले ही समाज सेवी है क्या... औऱ ये सब काम मुकेश सिंघई साहब के खाते में दर्ज है...! तिरुपति नगर के अपने मकान के पास शुक्ला कॉलोनी की तरफ जाने वाली गली को दबा कर बैठे है... शिकायतों के बाद भी जवाबदार लोग... समाजसेवी साहब से गली मुक्त नही करवा सके...? ऐसे लोगों को समाज सेवी कह कर समाज में सम्मानित करना... ये सभ्य समाज का असभ्य चेहरा दिखाता है... क्रांतिकारी रिपोर्टर की समझ से परे है... पर करे क्या अनीति से कमाए अथा धन में से थोड़ा सा धन समाज सेवा में खर्च करने वाला ही... आज असली समाज सेवी जो है...! - KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...