क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#सिस्टम की लापरवाही की सजा... 4 फरवरी को शामगढ़ के नजदीक एक बस का स्टेरिंग फ़ेल हुआ था... आज सीधी में बड़ी बस दुर्घटना में 42 लोगों को मरना पड़ा...!

#सिस्टम की लापरवाही की सजा... 4 फरवरी को शामगढ़ के नजदीक एक बस का स्टेरिंग फ़ेल हुआ था... आज सीधी में बड़ी बस दुर्घटना में 42 लोगों को मरना पड़ा...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) फरवरी 2021 / #सीधी बस हादसा सिर्फ बस वाले कि लापरवाही का नतीजा नही है... इसमें सरकार और इनका पूरा सिस्टम भी दोषी है... और सजा 42 मासूम, बेगुनाह छात्र छात्राओं को मिली है...! आज सुबह सीधी जिले में एक बड़ा बस हादसा हुआ... लापरवाही और नियमों का उलंघन करते हुए चलाई जा रही बस... अनियंत्रित हो कर नहर में जा गिरी... हादसे वाली बस में बैठी 54 में से 7- 8 सवारी तैर कर निकल गयी... पर 42 यात्रियों की मौत हो गयी... जिसमें अधिकतर छात्र छात्रा थे... जो कि परीक्षा देने जा रहे थे... पर उन्हें क्या मालूम कि नोकरी पाने के लिए परीक्षा देने से पहले... उनकी परीक्षा लापरवाह भ्रष्ट सिस्टम ले लेगा... और वो जिंदगी की इस परीक्षा में फ़ैल हो कर जान से हाथ धो बैठेगा...! कुछ वर्षों पूर्व भी मंदसौर जिले में भी ऐसा ही एक बड़ा बस हादसा हुआ था... उसमें भी कई बेगुनाहों की जान का सौदा चंद टुकड़ों में हुआ था... उस बस दुर्घटना का कारण बस का फिटनेस नही था... उसके बाद मप्र सरकार ने बसों के फ्रंट काँच पर बस का फ़िटनेस, परमिट की वैधता आदि आदि की जानकारी अंकित करना अनिवार्य कर दिया था... धीरे धीरे शासन प्रशासन और परिवहन विभाग की अनदेखी या यूं कहें लापरवाही के चलते ये सब बन्द सा हो गया... फिर से कोई बड़ा बस हादसा ना हो... तब तक कोई इस और देखना नही चाहता था...! क्रांतिकारी रिपोर्टर ने मंदसौर जिले के शामगढ़ के नजदीक 4 फरवरी 21 को एक बस के स्टेरिंग फेल होने, और बड़ी दुर्घटना होने से बचने पर... 5 फरवरी 21 को एक जनहित में एक खबर शासन, प्रशासन को आगाह करते हुए लिखी थी... कि बस वाले RTO कार्यालय में बैठे आर.आर.शिंदे, अजय श्रीवास्तव जैसे भ्रष्ट बाबुओं की जेब गर्म करके नियमों का पालन नही करते है... बसों पर फिटनेस और परमिट आदि की कोई जानकारी अंकित नही करते है... बिना फ़िटनेस की बसे आमजन की जान के साथ खिलवाड़ करती नजर आती है... बिना परमिट के ही बसें जिले भर में दौड़े जाती है...! नियमों का पालन करवाने और सरकार से इस बात की मोटी तनख्वाह पाने वाला RTO कार्यालय... शायद इसी अनियमितता, लापरवाही में भ्रष्टाचार की मोटी फीस लेता है...? ऐसे में शिवराज सरकार के साथ जिले के जागरूक कलेक्टर मनोज पुष्प साहब और RTO विभाग को इस और ध्यान देना चाहिए... RTO कार्यलयों में बैठे लापरवाह भ्रष्ट बाबुओं की चाबी टाइट करना चाहिए... बसों वालों से नियमों का पालन करवाना चाहिए... अब सीधी बस हादसे के बाद किसी और बड़े बस हादसे के इंतज़ार की बजाए... इस हादसे से पुनः सबक ले कर ज़िले में बसों को नियमानुसार संचालन करवाना चाहिए... और शासन के आदेशानुसार फिर से बसों के ऊपर फिटनेस, परमिट आदि आदि की वैधता अंकित करना अनिवार्य करना चाहिए... ताकि आमजन को जान माल का नुकसान होने से बचाया जा सके... और सीधी जैसी दर्दनाक बस दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके...! और दुर्घटना के बाद सरकार और सिस्टम को मरने वालों को श्रद्धांजलि देने की बजाए... पहले ही उनके लिए थोड़ी सी श्रद्धा रखते हुए... उन्हें ऐसी लापरवाही का शिकार होने से बचा लेना चाहिए... - KR

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...