क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#नीमच वाले पुस्तक माफिया का लूट का सामान... आ गया अस्थाई सकेलचा स्टेशनरी पर दो ट्रको में लाद...!

#नीमच वाले पुस्तक माफिया का लूट का सामान... आ गया अस्थाई सकेलचा स्टेशनरी पर दो ट्रको में लाद...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 7 मार्च 2024 / #मेरे शहर की सबसे बड़ी खासियत यहीं है... यहां समाज सेवी वही है... जिनकी कमाई गलत तरीके से होती है... वैसे भी ईमानदारी से तो सिर्फ घर चलता है... दुनिया चलाने के लिए तो बेईमानी करनी पड़ती है... इन समाज सेवियों की तो सोच यहीं है...। खैर जो भी हो अभी तो क्रांतिकारी रिपोर्टर बात कर रहा है... नीमच के एक बड़े पुस्तक माफिया की... जो प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी... अपनी सिजनेबल दुकान ले कर मंदसौर पहुंच गया है... और जिसका आज दो ट्रक माल... उत्कृष्ट स्कूल के बाहर... राधा कृष्ण भोजनालय के पास अस्थाई स्टेशनरी की दुकान में उतर गया है...! यहां से सब आते जाते है... पर शायद ये दुकान और यहां आने वाला माल किसी को दिखाई नही देता है... अब कुछ ही दिनों में यहां नीमच वाले सकलेचा की स्टेशनरी की दुकान शुरू हो जाएगी... जो दो तीन महीने चलेगी... और 5, 10 करोड़ से अधिक का व्यापार करेगी...। यहां जिले के हर बड़े स्कूल की किताबे भारी छूट में नही... बल्कि भारी लूट के साथ मिलेगी... क्योंकि अब सकलेचा जी ने अपनी खुद की किताबे छापने की दुकान भी खोल ली... यानी अब इन्ही के यहां कई किताबे पब्लिश होने लगी है... अब 30, 40 रुपए की किताब 300 से 400 तक में बड़ी आसानी से मिलेगी...! इसकी दलाली माफ करना रॉयल्टी बड़े बड़े स्कूलों के समाज सेवी मालिकों को पीछे के रास्ते से मिलेगी...? अब यहां हर स्कूल का बना बनाया बंडल मिलेगा... ताकि दुकान पर आने वाले ग्राहकों को ज्यादा असुविधा और देर ना हो... बस स्कूल का नाम बताओं... पैसे दो और बंडल ले जाओ चलेगा...। इससे निजी स्कूल माफिया और पुस्तक माफियाओ का बड़ा फ़ायदा होगा... बस बच्चों के पालकों को यहां लूटा जाएगा...। और जिन पालकों को अपने बच्चों को बड़े स्कूलों में पढ़ाने का शोक है... वो तो बेचारे रोते हुए या हंसते हुए भी लुटाएगा...! क्रांतिकारी रिपोर्टर हर वर्ष इन स्कूल माफिया, पुस्तक माफिया, ड्रेस माफिया और शू माफियाओं के बारे में लिखता है... पर कार्यवाही करने वालों को इन खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता है... पता नही... कार्यवाही ना करने पर इनको क्या मिलता है...? खैर कोई अपना काम करे ना करे हम तो अपना काम ईमानदारी से कर रहे है...। शायद इस बार मोहन सरकार और उनकी सरकार के हिस्से... इन किस्सों को सुन शायद कुछ कर ले... जिले के जागरूक कलेक्टर दिलीप यादव साहब ही मामले में संज्ञान ले ले... तो कई मजबूर लोगों को लूटने से बचा ले... और लूट की ऐसी दुकानों पर समय रहते ताला लगा दे...। - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रान्तिकारी...) - KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...