क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#सुवासरा विस चुनाव में दोनों प्रत्याशीयों को भीतरघात सता रहा है... #तभी तो कोई खुल कर रो तक नही पा रहा है...!

#सुवासरा विस चुनाव में दोनों प्रत्याशीयों को भीतरघात सता रहा है... #तभी तो कोई खुल कर रो तक नही पा रहा है...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) अक्टूबर 2020 / #सुवासरा विधानसभा का उपचुनाव रौचक होता जा रहा है... भाजपाईयों से पूछो तो उनका जवाब 50 हजार से हमारा प्रत्याशी जीत रहा... ये जवाब होता है... पर कांग्रेसियों से पूछों तो उनका जवाब चौकाने वाला होता है कि गद्दार हार रहा है... पर कोई यह नही कहता है कि हमारा प्रत्याशी इतने वोटों से जीत रहा है...? खैर ये तो आने वाला वक्त और जनता का मत बताएगा कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा... पर उससे पहले क्रांतिकारी रिपोर्टर आपको यह बताना चाह रहा है... कि हाल फ़िलहाल दोनों प्रत्याशीयों की सबसे बड़ी परेशानी तो भीतरघात की है... जो लगभग सभी को दिख भी रही है... भाजपा के साथ प्लस यह है कि वे डैमेज को मैनेज करने में माहिर है... पर कांग्रेस की दिक्कत यह है कि वे डैमेज को मैनेज नही कर पाते है... और अच्छे खासे माहौल का भी फायदा नही उठा पाते है... दूसरी बात यह है कि भाजपा प्रत्याशी का सबसे बड़ा प्लस यह है कि उसने निजी रूप से कभी किसी को नुक़सान नही पहुंचाया... पर कांग्रेस प्रत्याशी का माइनस यह है कि उनका अब तक का सफर ही अपनो और अपनी पार्टी का नुकसान करके पूरा हुआ है... ऐसे में भीतरघात तो होना ही है...! एक के क्षेत्र की जनता के भले के कई रिकार्ड है... तो दूसरें के पास एक जनहित के काज का नही कोई रिकार्ड है... भाजपा प्रत्याशी डंग सा. ने तो हिम्मत करके जबरदस्त नामांकन रैली भी निकाल ली... पर कांग्रेसी प्रत्याशी तो बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी जैसी हिम्मत तक नही दिखाई... और नामांकन रैली नही निकालने का दुष्प्रचार भी अब कांग्रेस प्रत्याशी को नुक़सान दे रहा है...? एक बात और चल रही है कि पिछले चुनाव में राधेश्याम पाटीदार की हार के जो कारण रहे... क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि वही कारण राकेश पाटीदार को भी बड़ा नुक़सान पहुंचा सकते है... और क्षेत्र में वन समाज वर्सेस ऑल समाज हो सकते है... कुछ समाजों और उनके प्रमुखों को किये नुक़सान का भी नतीजा चुनाव में भुगत सकते है...? आखरी नतीजा क्या रहेगा... और जनता को किसका साथ मिलेगा.... ये तो मंगलवार 10 नवम्बर को ही पता चलेगा... पर हमें जितना पता था वो सब आपको बता दिया... किसी को कुछ गलत लगा हो तो माफ करना- KR

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...