क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

क्षेत्र में सिंधिया का आना यानी प्रयास, कांग्रेस की खोई हुई ताक़त को वापस पाना!

क्षेत्र में सिंधिया का आना यानी प्रयास, कांग्रेस की खोई हुई ताक़त को वापस पाना!
जब कांग्रेस के 4-5 नेता मिल कर इतना जबरदस्त माहौल बना सकते है! सारे मिल जाये तो भाजपा की तो...? ================= मंदसौर। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 12 अगस्त 2018 / मंदसौर - सालों हो गए थे क्षेत्र में विपक्ष के जिंदा होने का कोई प्रमाण मिले... कोई दमदार ज़ोरदार प्रदर्शन देखे...? लेकिन क्षेत्र के लोगों की इस ख्वाईश को विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कुछ नेताओं की मेहनत ने पूरी कर दिया... ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन से पूरा संसदीय क्षेत्र कांग्रेसम्य हो गया... क्षेत्र कांग्रेस नेताओं के बैनर पोस्टरों से पट गया...! यही नही जब क्षेत्र में सिंधिया का आगमन हुआ तो उनके जोरदार स्वागत के साथ कांग्रेस का जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन भी दिखा... जिससे एक बार फिर भाजपा के माथे पर चिंता की लकीरों का दर्शन सबकों दिखा...! क्योंकि जावद से ले कर जावरा तक सिंधिया के रोड़ शो और सभा में लोगों का जो हुजूम और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जुनून दिखा... मंदसौर में भी बहुत समय बाद लगा कि कांग्रेस जिंदा है... वरना अब तक तो कांग्रेस को जिंदा रखने का प्रयास करते हुए हमने किसी को नही देखा था...? सिर्फ चन्द नेताप्रिय नेताओं को ही कांग्रेस के नाम से चुनाव लड़ते हुए देखा था...? सिंधिया के आगमन को ले कर मंदसौर में कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह गौतम, मुकेश काला, विजय गुर्जर और राकेश पाटीदार जैसे 4 - 5 नेताओं ने इतना जबरदस्त माहौल बनाया कि नगर ही नही बल्कि पूरे ज़िले में सिंधिया के दौरे की चर्चा होने लगी...! मीडिया से ज्यादा भाजपा सिंधिया के दौरे पर नजर रखने को मजबूर हो गयी...! और वाकई में माहौल भी ऐसा बना की चारों तरफ सिंधिया ही सिंधिया छा ने लगा... जो गुट अब तक ठंडा था उसे भी गर्म होने पड़ा और मजबूरी में ही सही पर सिंधिया समर्थकों के साथ आगे आना पड़ा... ये पहला मौका था जब सिंधिया गुट के साथ कांग्रेस के अन्य गुटों को भी कांग्रेसम्य माहौल देख कर मैदान में आना पड़ा... तभी तो मित्र मंडलों के साथ इस बार युवा कांग्रेस के नेता सौमिल नाहटा और ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हनीफ़ शेख़ ने भी अपनी पूरी टीम के साथ सिंधिया का भव्य स्वागत किया...! ये सिंधिया के बहाने, कांग्रेस की खोई हुई ताक़त को वापस पाने का भी सहीसाठ मौका था...? कोई कुछ भी कहे पर क्रांतिकारी रिपोर्टर की नजर में चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए ऐसा करना चुनाव में जिंदा रहने जैसा था...! क्योंकि कमज़ोर प्रतिद्वंद्वी न तो अच्छि प्रतिस्पर्धा दे पाता है और न ही लोकतंत्र के लिए भी ठीक होता है...! मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत पक्ष के साथ मजबूत विपक्ष का भी होना आवश्यक है...! और मजबूत चुनाव के लिए कांग्रेस का जिंदा रहना और दमदारी से भाजपा सामना करना जनहित, क्षेत्रहित और देशहित में भी अति आवश्यक है...! क्योंकि जब सामना करने वाला एक पक्ष कमज़ोर होगा तो दूसरा पक्ष मजबूत होने के साथ साथ लापरवाह भी होगा... जो आम लोगों के हित में नही होगा...!

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...