क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#भाजपा जिलाध्यक्ष कैसा होना चाहिए... या कैसा होगा... ये जनप्रतिनिधियों और नेताओं पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा...?

#भाजपा जिलाध्यक्ष कैसा होना चाहिए... या कैसा होगा... ये जनप्रतिनिधियों और नेताओं पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 27 दिसंबर 2024 / #कहने को तो कांग्रेस, भाजपा में नए जिलाध्यक्ष को चुनने की प्रक्रिया चल रही है... पर सबकी नजर कौन बनेगा भाजपा जिलाध्यक्ष पर ही हैं... और हो भी क्यों ना... यहां शुरू से सत्ता रहे ना रहे... पर संगठन मजबूत रहे... ऐसी परंपरा रही है... ऐसे में भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर माहौल गर्म है... अब कौन बनेगा... कौन नहीं बनेगा... इस बात की अटकलें चल रही है...। क्योंकि रायशुमारी हो चुकी है... अब बस घोषणा होनी है...। इस पूरी प्रक्रिया में जो नाम सामने आए है उनमें कई बड़े छोटे नाम है... पर हक़ीक़त में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए कुछ ही नाम परफेक्ट है... जिसमें सबसे पहला नाम अजय सिंह चौहान का है... और वर्तमान में ऐसे ही नाम की आवश्यकता है... पर पद मिलते ही बुलेट ट्रेन बन जाने वाले चौहान साहब नेताओं और जनप्रतिनिधियों की पसंद से दूर है...! दूसरा नाम राजेश दीक्षित है... और ये नाम संगठन लिहाज और नेताओं के साथ वाला भी है... इस नाम के साथ दो पावर बैंकों का बैकअप है... और सादगी वाला स्वभाव भी इनको कमला पसंद बनाता है...। तीसरा नाम अनिल कियावत का है... लंबे समय से हर क्षेत्र में जोर आजमाइश कर रहे है... पर एक पावर बैंक के चक्कर में दूसरे पावर सेंटर इन्हें रोक देते है... इस बार भी यही संभावना है...! चौथा नाम धीरज पाटीदार का है... नाम भी अच्छा है... संगठन का काम भी अच्छा है... जिले से लेकर प्रदेश तक अच्छी पेठ है... और व्यावहारिक भी है... पर कुछ निजी कामों की वजह से माहौल बिगाड़ा जा रहा है...। क्रांतिकारी रिपोर्टर के हिसाब से तो प्रमुखता से जिलाध्यक्ष के दावेदार यही चार नाम है... आगे भाजपा जाने...। इसके अलावा SC/ST वर्ग से कोई नाम सामने आया तो शांतिलाल मालवीय, विजय अठवाल है... और महिला को मौका मिला तो प्रियंका गोस्वामी का नाम बेहतरीन है...। पर होगा वही जो प्रदेश चाहेगा... और प्रदेश भी रायशुमारी या कार्यकर्ताओं की पसंद की बजाए... शायद जिले के पावर सेंटरों के इशारों पर चलेगा...! जो भी हो एक दो दिनों में भाजपा को तो नया जिलाध्यक्ष मिल जाएगा... पर कांग्रेस का पता नहीं और कितना इंतजार करना पड़ेगा...? - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रान्तिकारी...)

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...