क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#ना चोरड़िया की पद्मावती रिसोर्ट की दीवार को हटाया... ना सुरेश पमनानी के अवैध निर्माण को रूकवाया... मंदसौर नपा ने बस गरीब ठेले वालों को हटवाया...!

#ना चोरड़िया की पद्मावती रिसोर्ट की दीवार को हटाया... ना सुरेश पमनानी के अवैध निर्माण को रूकवाया... मंदसौर नपा ने बस गरीब ठेले वालों को हटवाया...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 26 फरवरी 2024 / #जो अवैध काम कही नही होते... वे काम मंदसौर नगर पालिका में होते है... क्योंकि इन कामों के ठेके भी नपा के भ्रष्ट कारिंदे खुद ही ले लेते है...! क्रांतिकारी रिपोर्टर लगातार अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ लिख रहा है... क्योंकि इनकी वजह से शहर का नागरिक परेशान हो रहा है... बिना पार्किंग, बिना एमओएस के बनने वाले भवन... शहर की यातायात व्यवस्था को खराब कर रहे है... यातायात वाले भी वाहन वालों का चालान बना देते है... जबकि होना तो ये चाहिए कि जो अपने भवन के आगे पार्किंग व्यवस्था ना रखें... चालान उसका कटे... पर क्या करें आम आदमी तो होता ही आम जैसा... जिसे बिना दांत वाला भी चूस लेता है...! हमने पिछले दिनों नई आबादी पामेचा हॉस्पिटल के पास हो रहे... सुरेश पमनानी के अवैध निर्माण की खबर लिखी थी... तब तक उस भवन में दो मंजिल निर्माण हुआ था... आज जब वापस लिख रहे है... तब तक चार मंजिला निर्माण कर दिया गया...! खबर लिखने और शिकायत होने के बाद भी उक्त अवैध निर्माण कोई रोकने तो ठीक देखने तक नही गया... जबकि जिम्मेदारों का वहां से रोज का आना जाना है...। फिर भी कोई कुछ ना करे तो इसे फिर भ्रष्टाचार ही कहा जा सकता है...। इसी तरह अभिनंदन के मेन सड़क पर गीता भवन ब्रिज के पास पद्मावती रिसोर्ट के आगे भूमाफिया चोरड़िया एंड कंपनी ने अवैध कब्जा करते हुए दीवार बना दी... उसकी भी हमने खबर लिखी... पर कार्यवाही करने वालों की नींद नहीं उड़ी...। ये दीवार क्या चीन की दीवार से भी ज्यादा मजबूत हो गई... जिस पर जेसीबी नही चलाई जा सकती है... यातायात प्रभावित करने वाली इस अवैध दीवार को भी नपा नही हटा पाई...! हो ना हो नपा के भ्रष्ट कारिंदे ही इन अवैध कामों के पीछे है... "तुम करो अवैध निर्माण... कुछ नही होगा..." शायद वे इन्हें ऐसा ही कहते है... तभी तो अवैध निर्माण, अवैध कब्जा करने वाले खबरों से तो ठीक शिकायतों के बाद भी नही डरते है...? पता नही शहर का क्या होगा... और यातायात कैसे व्यवस्थित होगा...। कलेक्टर दिलीप यादव साहब आप ही इन मामलों में संज्ञान ले लीजिए... और शहर की चौड़ी सड़कों को सकडी गलियां तो मत बनने दीजिए...। - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रान्तिकारी...) - KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...