क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#क्रांतिकारी रिपोर्टर की मुहिम काम आई... TNC के महाभ्रष्ट सयुक्त संचालक वर्मा की हुई तत्काल विदाई...।

#क्रांतिकारी रिपोर्टर की मुहिम काम आई... TNC के महाभ्रष्ट सयुक्त संचालक वर्मा की हुई तत्काल विदाई...।
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) जनवरी 2021 / #जिस क्षेत्र का मंत्री, जनप्रतिनिधि जनहितैषी होता है... उस क्षेत्र की जनता का बड़ा भला होता है... ये नीमच जिले का सौभाग्य है कि उन्हें शिवराज सरकार का हिस्सा मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार और माधव मारू जैसे जनप्रतिनिधि मिले है... जो तत्काल जनहितैषी फैसले ले लेते है...! ऐसा ही कुछ हुआ है नगरी और ग्राम निवेश के महाभ्रष्ट संयुक्त संचालक मोहनलाल वर्मा के मामले में... सालों से एक ही जगह पदस्थ रहते हुए इन महाशय ने बड़े बड़े खेल किये है... मास्टर प्लान में भी भूमाफियाओं का ख्याल रखते हुए इन्होंने उन्ही के मास्टर माइंड प्लान पर काम किया... इन्ही की सरपरस्ती में नीमच के कनावटी में अवैध होटल एवं रिसोर्ट का निर्माण हुआ... इसके बाद इनके खिलाफ लोकायुक्त में प्रकरण दर्ज हुआ... जब इनकी खबरें क्रांतिकारी रिपोर्टर ने बनाई... और नीमच के मंत्री, जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस और आकृषित किया... उसके बाद ही भ्रष्ट वर्मा को नीमच से सीधा भोपाल मुख्यालय का बाबू बना कर रवाना कर दिया...! वाकई में ये काम शिवराज सरकार की मंशा के अनुरूप हुआ... जिस क्षेत्र में आज भी अगर माफ़िया सक्रिय है... तो इसमें दोष सिर्फ सरकार का नही है बल्कि उस क्षेत्र के मंत्री, जनप्रतिनिधियों का भी पूरा पूरा दोष है... क्योंकि वो सरकार का हिस्सा होते है... और सरकार के कानों तक उन्ही की बात पहुंचती है... वही काम नीमच के जागरूक, जनहितैषी जनप्रतिनिधियों ने किया... क्रांतिकारी रिपोर्टर उन सबका आभार व्यक्त करता है... जिन्होंने ना सिर्फ अपने क्षेत्र की जनता के सिर से एक भ्रष्ट का भार कम किया... बल्कि मंदसौर ज़िले का भी भला किया...! साथ ही ना सिर्फ नीमच के बल्कि मंदसौर के बड़े बड़े भूमाफियाओं का भी अच्छा ख़ासा बड़ा नुक़सान कर दिया... सूत्र बताते है कि मंदसौर मास्टर प्लान 2035 में TNC के वर्मा साहब बड़ा खेल कर रहे थे... इसके लिए भूमाफियाओं से करोड़ो एंडवास लिए थे... अब उनका एंडवास भी पानी में गया... और माफियाओं के फ़ायदे अनुसार मास्टर माइंड प्लान अब धरा का धरा रह जायेगा... क्योंकि खेल करने वाला तो चला गया... अब माफियाओं के इशारों पर कौन फ़ोकट में नाचेगा...? - KR

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...