क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#चर्चित शरणम् के बाद अब चर्चित शिया टावर आदि आदि की बारी है... यानी अवैध निर्माण करने वालों पर कलेक्टर दिलीप यादव बड़े भारी है...!

#चर्चित शरणम् के बाद अब चर्चित शिया टावर आदि आदि की बारी है... यानी अवैध निर्माण करने वालों पर कलेक्टर दिलीप यादव बड़े भारी है...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 12 जुलाई 2024 / #अवैध निर्माण यानी मंदसौर की सबसे बड़ी पहचान... और ये बात 100% सत्य भी है... क्योंकि मंदसौर नगर पालिका के भ्रष्ट तंत्र की निगरानी और अप्रत्यक्ष सहयोग से शहर में कई जगह अवैध निर्माण हुए है... और आज भी हो रहे है... कितनी ही शिकायत कर लो... कितनी ही खबरे लिख दो... इनको कोई फर्क नहीं पड़ता...। और अवैध निर्माण सीना ठोक के खड़ा रहता है...। पर अब सीना ठोक कर खड़े रहने वाला अवैध निर्माण सकते में है... और उसका सबसे बड़ा कारण कलेक्टर दिलीप कुमार यादव साहब है...। अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कलेक्टर साहब की मुहिम कारागार साबित हो रही है... पहले बायपास पर बनी अवैध होटल शरणम् पर कार्यवाही हुई... और बुल्डोजर चला... अब क्रांतिकारी रिपोर्टर को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहु चर्चित शिया टावर आदि आदि कई अवैध निर्माणों पर ऐसी ही कार्यवाही का संकेत मिला है...! और ऐसी कार्यवाही की मंदसौर बड़े दिनों से इंतजार कर रहा था... मंदसौर का इंतजार अब शायद खत्म हो जाएगा... जब शिया टावर सहित अन्य अवैध निर्माणों पर कलेक्टर यादव की कार्यवाही का चाबुक चलेगा...। शिया टावर में दूकानो को मकान बताया गया... और लोगो के साथ 420 करके उन्हे मोटे दामों पर बेचा गया... अब यदि शिया टावर टूटता है... तो बेचारे बेगुनाह दुकानदारों का क्या होगा...! जिला प्रशासन को ये भी सोचना चाहिए... और मुआवजे की वसूली अब शिया टावर बनाने वाले स्व. संजय जैन की पत्नी सविता जैन से होनी चाहिए... क्योंकि उनकी सारी संपत्ति की मालिक यही है...। इसलिए टावर तोड़ने से पहले दुकानदारों को मुलावाजा इन्ही से दिलवाना चाहिए...। साथ में शिकायतों के बाद भी अवैध निर्माण को बंद ना करवाने वाले... और दुकान को घर बता कर भौतिक सत्यापन करने वाले... नपा के भ्रष्ट इंजीनियर और पटवारी पर भी कार्यवाही होना चाहिए... ताकि शहर में हो रहे बेहताशा अवैध निर्माण पर कुछ तो रोक लगे...। जो भी हो कलेक्टर दिलीप यादव साहब के ऐक्शन से अवैध निर्माण करने वालों में दशहत का माहौल दिखने लगा है... इस माहौल को स्थाईपन देना है... तो दो चार बड़े अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर चलवा देना चाहिए... ताकि आगे से कोई भी नपा से मिली निर्माण अनुमति के विपरीत निर्माण ना करें... पार्किंग और एमओएस क्षेत्र पर कब्जा नही करेगा... यानी अवैध निर्माण नही करेगा... इससे शहर की खराब होती यातायात व्यवस्था पर कुछ तो अच्छा प्रभाव पड़ेगा...! - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रान्तिकारी...)

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...