क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#नपा सभापति लगें माल के कमाने में... दादा दादी पार्क की लकड़ियां तक बेंच खा रहे...?

#नपा सभापति लगें माल के कमाने में... दादा दादी पार्क की लकड़ियां तक बेंच खा रहे...?
#MDS ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) जुलाई 2020 / #जब से नगर पालिका परिषद में नपाध्यक्ष राम कोटवानी ने कार्यभार संभाला है... तब से नगर में कोई जनहित के ढंग का काम नही हुआ है... उसके विपरीत भूमाफियाओं का बड़ा फ़ायदा हुआ है... नपा सभापतियों ने भी अपने फ़ायदे के काम करवाने के लिए कर्मचारियों का भी जी ले रखा है...! कर्मचारी या दरोगा अपने काम पर पहुंचे उससे पहले सभापति के पति पहुंच जाते है... फिर सिर्फ अपने फ़ायदे के काम ही उनसे करवाते है...? गत दिनों ना जाने किस मायने से ऐतिहासिक फैसला लेते हुए नपा की कई टेबल पलटी गई... इसमें आमजन का क्या हित है... ये तो क्रांतिकारी रिपोर्टर को नही पता... पर ये अच्छे से पता है कि नई टेबल पर नया आदमी बैठेगा तो उसे सब समझने में समय लगेगा... इतने में तो सारा खेल हो जाएगा... ख़ास कर नामान्तरण शाखा में किसी नोंसिखिये को बिठाना तो इसी बात को साबित करता है...! क्योंकि अब तक नपा में 2018 से आमजन अपने वाजिब नामांतरण नही करवा पा रहे है... लेकिन गुपचुप पीआईसी बैठकों में विवादित ओर सरकारी जमीनों को ठिकाने लगाने वाले सारे नामांतरण हो गए है...? यही नही शहर में एक बार फिर अवैध निर्माण शुरू हो गए है... पर उन्हें रोके कौन... क्योंकि खुद नपाध्यक्ष राम कोटवानी, सम्राट मार्केट स्थित अपनी दुकान को नियमों विरुद्ध ऊंचा कर अवैध निर्माण करवा रहे है... इन्ही के खासमखास बलराम कुमावत ने अपने घर के पास गली पर कब्जा करके अवैध निर्माण कर लिया है...! उद्यान शाखा में पड़ी हजारों क्विंटल लकड़ी का खेल हो रहा है... सूत्र बताते है कि शनिवार के दिन एक सभापति के पति ने दादा दादी पार्क में पड़ी लाखों की लकड़ी को ठिकाने लगाने का प्लान बना लिया था... उसे ट्रेक्टर में भरवा कर सीतामऊ फाटक बेंचने पहुंचा दिया था... वो तो ऐन टाइम पर मीडिया ओर जागरूक लोगों को पता चल गया तो सारा खेल बिगड़ गया...? इस तरह नपा में इन दिनों बस अपने फ़ायदे के खेल हो रहे है... कर्मचारी ओर आमजन परेशान हो रहे है... पर सुने कौन... क्योंकि सत्ता वाले सत्ता का मजा ले रहे है... ओर विपक्ष के कांग्रेसी तो अपनों से लड़ने में ही उलझे हुए है...! - KR.

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...