क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#ज़िले सहित मंदसौर नगर में भी बेशकीमती लीज की भूमियों पर बड़े खेल हुए है... उन भूमाफियाओं की पोल खुलेगी क्या...!

#ज़िले सहित मंदसौर नगर में भी बेशकीमती लीज की भूमियों पर बड़े खेल हुए है... उन भूमाफियाओं की पोल खुलेगी क्या...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 30 नवंबर 2021 / #मंदसौर जिला भी एक समय माफियाओं के लिए जन्नत हुआ करता था... क्योंकि यहाँ मिलीभगत से बड़े से बड़ा असम्भव काम भी संभव हो जाता था... लेकिन कुछ समय से सरकारों की सख्ती और ईमानदारी अधिकारियों की मर्जी के चलते अब ये सब संभव नही रहा...! और अभी तो कलेक्टर गोतमसिह साहब हो या SP सुनील पांडेय साहब... दोनों के दोनों माफ़िया के लिए काल बने हुए है... माफ़िया किसी भी किस्म का हो... उसके मनसूबे पूरे नही होने देते है... ऐसे में क्रांतिकारी रिपोर्टर दोनों ईमानदार जिला अधिकारियों से एक निवेदन करना चाहता है कि जिस तरह धार प्रशासन और पुलिस ने 200 करोड़ से अधिक कीमत की 3.074 हेक्टेयर भूमि की धोखाधड़ी मामलें में जिसमें 3 कॉलोनाइजर और 7 वकील शामिल थे... उक्त मामले में 26 भूमाफियाओं पर प्रकरण दर्ज कर 13 को गिरफ्तार किया है... वैसा ही अब मंदसौर ज़िले में भी होना चाहिए... क्योंकि साहब इस तरह के खेल मंदसौर में भी खूब हुए है... शासन ने उद्योग लगाने के लिए, जिनिंग फेक्ट्रियो के लिए कई लोगों को सैकड़ो बीघा भूमियां शहर के मध्य लीज पर दी थी... आज वे भूमियां मिलीभगत के चलते निजी हो गई है... भूमाफियाओं ने कॉलोनियाँ काट कर बेंच दी है... तो कई बड़े बड़े कॉम्प्लेक्स बना लिए है...! ऐसे में मंदसौर में शासन द्वारा दी गई लीज की भूमियों की ईमानदारी से जांच होना चाहिए... औऱ भूमाफियाओं पर बड़ी कार्यवाही करना चाहिए... इसमें कलेक्टर गौतम साहब अपने अधीनस्थों की सहायता ले सकते है... जो इन कामों के जादूगर रहे है... या लम्बे समय से मंदसौर कस्बे के पटवारी रहे है... उनमें दो नाम प्रमुख है एक लम्बे समय तक मंदसौर पटवारी रहे औऱ वर्तमान में नायाब तहसीलदार है पीपी पटेल साहब इन मामलों के बड़े जानकार है... तो दूसरे है मंदसौर कस्बे में ही लम्बे समय तक पटवारी रहे औऱ रिटायरमेंट के बाद भी ऐसे मामलों के जानकार औऱ सलाहकार है वो है किशोरीलाल चंदेल... इन दोनों की इन मामलों में कलेक्टर साहब मद्दत ले सकते है... औऱ अकेले मंदसौर में ही 500 करोड़ से अधिक कीमत की लीज की भूमियों का पता लगा कर कार्यवाही कर सकते है... यही नही अभी सरस्वती कॉटन इंडस्ट्रीज की लीज की भूमि जो बाद में दशरथ नगर और दशरथ आईल मिल कहलाने लगी... क्रांतिकारी रिपोर्टर के सूत्र बताते है कि वर्ष 2000 में कलेक्टर अनुराग जैन साहब के वक़्त इस भूमि को नपा ने अपने कब्ज़े में भी लिया था... बाद में सब मिलीभगत का खेल हो गया था... वर्तमान में इस बेशकीमती भूमि पर भी कॉलोनी काट कर उसे बेंचने का प्लान भूमाफियाओं का चल रहा है... उसे भी रुकवा कर उसकी जांच की जाना चाहिए... साथ ही गीताभवन के सामने श्रीराम आईल मिल की भूमि की भी जांच की होना चाहिए... मंदसौर शहर की लीज की भूमियों को अब भूमाफियाओं से मुक्त करवाना चाहिए...। कलेक्टर गोतमसिह साहब और SP सुनील पांडेय साहब से जिले के लोगों को बड़ी उम्मीदें है... इस लिए अब लीज की भूमियों पर खेल करने वालों का खेल बिगड़ना चाहिए... - KR

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...