क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#जिला अस्पताल है या क़त्लखाना...पहले तो डॉक्टरों ने... तो अब यहां फैली गंदगी ले रही लोगों की जान...!

#जिला अस्पताल है या क़त्लखाना...पहले तो डॉक्टरों ने... तो अब यहां फैली गंदगी ले रही लोगों की जान...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 2 अप्रैल 2025 / #जिला अस्पताल यानी कत्लखाना... जहां पहले डॉक्टर अपनी लापरवाही और गलत ईलाज से लोगों को मर रहे थे... लेकिन अब यहां की अव्यवस्था लोगों की जान लेने लगी है...। कल रात को पलासिया निवासी एक महिला अवंतीबाई बाथरूम में फैली गंदगी में फिसलने से मौत हो गई... उनका सिर बाथरूम की चौखट पर टकराया... और खूनम खून हो कर मर गई...। जिला अस्पताल के लापरवाह स्टॉफ कह रहा है कि उनके परिजनों की लापरवाही है... वे मरीज को अकेला छोड़ के गए है... जबकि सबको पता है कि जिला अस्पताल में डॉक्टर से ले कर नर्स, सफाई वाले, सिक्योरिटी वाले... सब सेवा नहीं बल्कि दादागिरी से हर काम करते है... एक को ही मरीज के करीब रहने दिया जाता है... दूसरे को अंदर आने में पसीना आ जाता है... फिर अकेला आदमी कब तक अस्पताल में बैठा रह सकता है...! खैर क्रांतिकारी रिपोर्टर इस विषय पर नहीं जाना चाहता है... पर ये जरूर कहना चाहता है कि ये लापवाही पहले सिर्फ डॉक्टर करते थे... अब जब प्रायवेट लोगो को सफाई का ठेका दिया है... तो ऐसी लापवाही क्यों हो रही... इससे तो अच्छा पहले अस्पताल का सफाई स्टॉक सही था... जिनकी व्यवस्था को देख जिला अस्पताल को कई बार प्रदेश के साफ अस्पतालों की लिस्ट में रखा जाता था... अब ठेके की आड़ में अच्छा काम नहीं सिर्फ लेन देन हो रही है...? वो चाहे सिक्योरिटी हो या सफाई सब में लपक के धांधली चल रही है...। और इसको रोकने वाला कोई नहीं है...। हम सब ने सोचा था कि मेडिकल कॉलेज खुल जाएगा तो... सालों से ईलाज के अभाव में मरने वाले लोगों के लिए वरदान साबित होगा... लेकिन दुख इस बात का है कि सैकड़ों करोड़ खर्च करने के बाद भी जिला अस्पताल में स्वास्थ सेवा ठीक नहीं हुई... उल्टा दूसरी व्यवस्थाएं भी बिगड़ गई...। और अब डॉक्टरों के बाद ये लापरवाह व्यवस्थाएं बेचारे बेगुनाह लोगों की जान ले रही है...। मेडिकल कॉलेज के श्रेय की होड़ की दौड़ में दौड़ने वालों... श्रेय के साथ इन लापरवाहियों की भी तो जवाबदारी लो... और कम से कम अच्छा ईलाज ना सही... पर अव्यवस्था से मर रहे लोगों का तो संज्ञान लो...! - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रान्तिकारी...)

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...