क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#शहर में सुबह 6 से रात 9 बजे तक भारी वाहन निषेध है...! फिर भी दिन भर होता प्रवेश है...!

#शहर में सुबह 6 से रात 9 बजे तक भारी वाहन निषेध है...! फिर भी दिन भर  होता प्रवेश है...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) फरवरी 2021 / #हर बार ऐसा ही क्यों होता है... जब तक किसी अव्यवस्था से कोई बड़ी दुर्घटनाक्रम ना हो जाये... दो चार लोगों की जान नही चली जाए... तब तक उस अव्यवस्था पर कोई ध्यान नही देता है...! और जब कोई बड़ी दुर्घटना हो जाये... किसी घर का चिराग बुझ जाये उसके बाद ही कार्यवाहियों को दौर चलता है... उसे ठीक करने का कुछ दिन के लिए प्रयास हो जाता है... और वापस वही सब होने लगता है...! ऐसा ही कुछ इन दिनों शहर के यातायात को ले कर हो रहा है... एक तरफ तो यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा माह मना रही है... सड़क सुरक्षा जागरूकता के संदेश को ले कर तरह तरह के आयोजन कर रही है... दूसरी तरफ शहर के सड़कों पर अवैध रूप से भारी वाहनों का प्रवेश करवा रही है...? शहर में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक बन्द है... कोई गलती से आ जाये तो उस पर भी 5 हजार का जुर्माना है... बावजूद इसके दिन भर ना जाने किसकी अनुमति से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बेहिचक हो रहा है... भीड़ वाले इलाकों में भारी वाहनों का आना ऐसा लगता है... जैसे छोटे छोटे लोगों की भीड़ में कोई विराट राक्षक आ गया है...? हर चोराहे पर यातायात पुलिस के लोग खड़े रहते है... जो बिना पार्किंग वाले क्षेत्रों में खड़े छोटे छोटे वाहनों का तो गाँव खेडो से आने वाले लोगों के चालान फाड़ते रहते है... पर उनके नजर को सामने से निकलने वाले, नियम विरुद्ध शहर में प्रवेश करने वाले जानलेवा बड़े भारी वाहनों को नही रोक पाते है...? क्रांतिकारी रिपोर्टर ने ऐसे ही वाहनों की कुछ तस्वीरे शहर के मध्य अतिव्यस्तम गाँधी चौराहें से ली है... जिसमें भीड़ भरी जगह में भी अवैध भारी वाहन स्पीड से शहर में अवैध रूप से बिना रोकटोक के घूम रहे थे...! ऐसी लापरवाहीयां कई परिवारों पर भारी पड़ गयी है... जिसमें किसी का घर का चिराग तो किसी का घर का मुखिया मारा जा चुका है... पटेल चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के यहाँ एक तेज गति से आते हुए भारी वाहन ने टीकम माली को कुचल दिया था... बड़ी पुल पर एक सिंधी युवा भारी वाहन की चपेट में आ कर जान गंवा चुका है... ऐसी घटनाओ के कुछ दिनों बाद तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश सख़्ती से रोक दिया जाता है... लेकिन पुनः वही सब होने लगता है... कल एक सरकारी कार्यक्रम में विधायक यशपाल सिसोदिया ने भी इस समस्या पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है... उन्होंने कहा कि जो हमें दिखता है... वो जिम्मेदारों को भी दिखता होगा... फिर समस्या का हल क्यों नही होता...? यातायात पुलिस तो शायद किसी बड़ी दुर्घटना या जनहानी का इंतजार कर रही है... कि जब किसी के घर का कोई चिराग बुझेगा... उसके बाद इनकी कार्यवाही का प्रकाश दिखेगा...? ऐसे में पुलिस कप्तान सिद्धार्थ चौधरी साहब से क्रांतिकारी रिपोर्टर का जनहित और आमजन की जान के हित में निवेदन है कि... तत्काल शहर में भारी वाहन का प्रवेश बन्द किया जाए... ताकि इस लापरवाही से किसी बेगुनाह की जान ना जाए...! - KR

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...