क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

युवा मोर्चा की दौड़ में पीछे हुए, पिछड़े वाले दावेदार... देखना है अब अगड़ों में किसकी गलेगी दाल...!

युवा मोर्चा की दौड़ में पीछे हुए, पिछड़े वाले दावेदार... देखना है अब अगड़ों में किसकी गलेगी दाल...!
मंदसौर | MDS ✍उमेश नेक्स, ( क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 3 जुलाई 2017 / भाजपा में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है जब भाजपा संगठन अपने फैसले लेने में बड़ी देर कर रहा है...! पहले नगर मण्डल को दो भागों में बांटने में पसीना आ गया... और आज तक इतने दिनों बाद भी दोनों मण्डलों का गठन पूरा नही हुआ...! फिर महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा आदि में भी खूब कशमकश हुआ... और अब भाजपा युवा मोर्चा को ले कर भी लेट लतीफी हो रही है... महीनों से युवा मोर्चा के दावेदारों पर चर्चा हो रही है... इस चक्कर में भाजपा के कई युवा नेता बुजुर्ग हो गए है... कोई किसी का पुछड़ा बनने के चक्कर में पिछड़ा मोर्चा में चला गया, तो कोई पिछड़ा होने की वजह से युवा मोर्चे की दौड़ से ही बाहर हो गया है...! क्रांतिकारी रिपोर्टर को भाजपा में युवा मोर्चे का जापा करवाने वाले बता रहे है कि अब युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का पद अगड़ों यानी सामान्य में से पैदा होगा... और ये भी असामान्य या आसान नही होगा... इस बात के चलते अब विनय दुबेला, हर्षवर्धन पाटिल जैसे दावेदार हताश हो गए है... ओर गौरव अग्रवाल, अरविंद सारस्वत, हितेश शुक्ला जैसे युवा नेता नहा धोकर तैयार हो गए है... कि बस बुलावा आऐ और भाजपा की बारात में ये अपना बेंड बजाऐ...! इसके अलावा और भी नाम युवा मोर्चा को ले कर मार्किट में चल रहे है... पर उन पर दांव लगाने वाले बहुत कम लोग है...! इस लिए उनके अरमान पूरे होने का बहुत कम चांस है... हाँ इनके अलावा और कोई नया नाम सामने आ जाये तो ये बड़ी बात है... मगर ऐसा लगता नही... क्योंकि लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता और कुछ संगठन के बड़े लोग युवा मोर्चा में अपना गौरव बढ़ाना चाहते है... तो संगठन के कुछ लोग सास्वत सत्य करना चाहते है... और कुछ हवाईफाई माफ करना हाईफाई नेता अपने हित का तेश चाहते है...! ऐसे में किसी ऐरे गेरे का बस तो ठीक टैक्टर भी चलना मुश्किल है...! और बाकी भाजपा संगठन की मर्जी है... अपने को क्या किसी को भी बनावे...!

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...