क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#ना पद्मावती की अवैध दीवार गिराई... ना सुरेश पमनानी का अवैध निर्माण रुका... CMO साब अब लग गई आचार संहिता, अब तो सभापति हो या नपाध्यक्ष आपको कोई नही रोकेगा...!

#ना पद्मावती की अवैध दीवार गिराई... ना सुरेश पमनानी का अवैध निर्माण रुका... CMO साब अब लग गई आचार संहिता, अब तो सभापति हो या नपाध्यक्ष आपको कोई नही रोकेगा...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 मार्च 2024 / #गत दिनों हिमाचल हाईकोर्ट ने एक केस में अधिकारियों की लापरवाही के चलते... एक गंभीर और जायज टिप्पणी की है... कि अगर निचले स्तर के अधिकारी अपना काम ईमानदारी से कर ले... तो कोर्ट में कम हो जायेंगे लंबित मामले...! और ये वाकई में ये बात सही भी है... आम आदमी को जायज छोटे छोटे कामों के लिए भी कोर्ट का रुख करना पड़ता है... और पैसे वाला अपने दम पर नाजायज काम भी अधिकारियों से करवा लेता है...! ऐसा ही कुछ हाल है मंदसौर नगर पालिका का है... यहां भी आप जनहित की खूब खबरें छापों... लोगों की परेशानियां को ध्यान में रख कर कोई भी शिकायत कर दो... कुछ नही होगा... और बिना परमिशन के कोई मेन सड़क पर दीवाल खड़ी कर देगा... तो कोई व्यस्थम चौराहे पर अवैध भवन बना कर ट्रैफिक जाम करेगा... पर नपा का कोई नुमाइंदा चू तक नही करेगा... क्योंकि ये बड़े लोगों का बड़ा काम है... और बड़े लोग छोटा मोटा खर्चा तो कर ही देते होंगे... फिर कोन इनके अवैध काम को रोकेगा...! पद्मावती रिसोर्ट के बाहर अभिनंदन नगर के मैन रोड़ पर... रिसोर्ट वाले अवैध दीवार बना दी... और ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ने की सुपारी ले ली... तो होटल सीटी क्राउन के ठीक सामने, रॉयल ऑप्टिक्स के ठीक पास... किसी सुरेश पमनानी द्वारा अवैध चार मंजिला निर्माण किया जा रहा है... बार बार लिखे जाने... शिकायते हो जाने के बाद भी इनका कुछ नही बिगड़ रहा है... काम रुकना तो दूर कोई मौके पर देखने जाने वाला नही है...! CMO सुधीर सिंह से शिकायत करो तो वे कभी सभापति का नाम लेते है... तो कभी नपाध्यक्ष की आड़ लेते है... और इसकी आड़ में इनके दो खास लोग नल और नील... माफ करना एक इंजीनियर और एक पटवारी सब संभाल लेते है...? CMO साहब अब तो आचार सहिता लग गई है... अब किसका नाम ले कर कार्यवाही नही करोगे...! इस शहर के लिए आने वाले दिनों में ये अवैध निर्माण एक बहुत बड़ी बीमारी बनने वाले है... शहर के यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने वाले है...। इस बात की फिक्र जिम्मेदार क्यों नही करते... क्यों अपने थोड़े से लाभ के चक्कर में शहर की चौड़ी सड़कों को तंग गली गलियां बनाने को आतुर है... नोटिस तो थोक में देते है... फिर नोटिस पर कार्यवाही क्यों नही करते है...! अभी भी कई निजी अस्पतालों सहित शहर के कई प्लाईवुड, फर्नीचर वालों को भी इन्होंने फायर सेफ्टी का नोटिस दिया... पर उस नोटिस का ईस गायब हो गया... बाकी पटवारी साहब ने अवेर लिया...? जब जिला मुख्यालय पर जिले के मुखिया बेंठे है... वहां पर ऐसी समस्याएं व्याप्त है... तो फिर अन्य जगह की तो क्या बात करें...। इस लिए जिले के जागरूक कलेक्टर दिलीप यादव साब आप ही उक्त मामलों में संज्ञान ले लीजिए... और आप ही इस शहर को बचा लीजिए... बाकियों ने इस शहर का कबाड़ा करने का ठेला ले रखा है...! कोर्ट और लोकायुक्त के अलावा और कोई रास्ता भी नही बचा है...? - Umesh Nex KR ( जनहित में जंग जारी... आपका अपना रिपोर्टर क्रान्तिकारी...) - KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...