क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#शामगढ़ के धामनिया दीवान में गंगा जूनियर कॉलेज है स्कूल का नाम... पर यहाँ होता सामाजिक अन्याय वाला गंदा काम...?

#शामगढ़ के धामनिया दीवान में गंगा जूनियर कॉलेज है स्कूल का नाम... पर यहाँ होता सामाजिक अन्याय वाला गंदा काम...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 29 जनवरी 2020 / #सामाजिक न्याय के तहत समाज में अमीर गरीब का भेद कम करने और गरीब बच्चों को अच्छे बड़े स्कूलों में पढ़ने के लिए सरकार ने शिक्षा का अधिकार कानून बनाया... जिसके तहत गरीब बच्चों को बड़े बड़े स्कूलों में निःशुल्क पढ़ने का मौका दिया... लेकिन सरकार की मंशा और सामाजिक न्याय को अनदेखा कर कुछ स्कूल संचालक आज भी अमीर गरीब के बीच भेदभाव कर रहे है...? ऐसा ही एक मामला क्रांतिकारी रिपोर्टर आज आपके सामने लाया है... शामगढ़ के धामनियां दीवान स्थित गंगा जैसे पवित्र नाम को बदनाम करने वाले गंगा जूनियर कॉलेज का अपवित्र काम को प्रकाशित कर रहा है...! धामनियां के सम्पत धनोतिया ने 25 जनवरी को शामगढ़ पुलिस थाने पर आवेदन दिया कि आज गंगा जूनियर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया... उसमे फीस देने वाले सामान्य श्रेणी के बच्चों और उनके अभिभावकों को तो उक्त कार्यक्रम में बुलाया गया... किंतु आरटीई के तहत पढ़ने वाले बच्चों और उनके गरीब अभिभावकों के साथ अनुचित भेदभाव किया गया... उनको उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित नही किया गया...? जब अभिभावकों ने आपत्ति जताई तो स्कूल संचालक शिव नारायण कामरिया आदि ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया... उनको बाहर से ही भगा दिया गया...! अभिभावक सम्पत धनोतिया ने स्कूल संचालक के विरुद्ध मानसिक प्रताड़ना, शासकीय योजना का मख़ौल उड़ाना, मासूम बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर उचित कार्यवाही की मांग है... साथ आज 28 जनवरी को अभिभावकों के नाम से एक आवेदन कलेक्टर महोदय, जिला शिक्षा अधिकारी को भी दे कर कार्यवाही की मांग की है... ऐसे #सामाजिक न्याय की योजना पर पानी फेरने वाले गंगा जूनियर कॉलेज की तत्काल स्कूल मान्यता को रद्द कर देना चाहिए... साथ ही गरीबो के साथ भेदभाव और अन्याय करने वाले स्कूल संचालक पर उचित कार्यवाही होना चाहिए...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं...

#जिस पटवारी कटलाना के आगे CM हेल्पलाइन भी लोगों की मदद नहीं कर पा रही... उसे बचाने की जिम्मेदारी डंग साहब ने क्यों ले रखी...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 1 दिसंबर 2025 / #एक समय था जब सुवासरा विधायक हरदीप सिंह...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों...

#CMHO ऑफिस में पदस्थ बाबू आकाश गुप्ता रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया... एक बोला ये तो मंदसौर में भी बच गया था...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 28 नवंबर 2025 / #वो कहावत है ना... कि बकरे की अम्मा कब तक खैर...