क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#परिषद की बैठक में तालाब और नालों का अतिक्रमण छाया रहा... कांग्रेस नेता #काला और पाटिल सा. पर भी आरोप लगा...!

#परिषद की बैठक में तालाब और नालों का अतिक्रमण छाया रहा... कांग्रेस नेता #काला और पाटिल सा. पर भी आरोप लगा...!
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 20 अगस्त 2019 / #लंबे इंतजार के बाद आज 20 अगस्त को नगर पालिका परिषद की बैठक का आयोजन हुआ... फिर भी ये आयोजन बेनतीजा रहा...! भाजपा पार्षदों के विरोध और बहुमत के अभाव में परिषद बैठक के एजेंडे में शामिल 122 प्रस्तावों में से एक पर भी निर्णय नही हो सकता... और सभी प्रस्तावों को अगली बैठक में लिया जाएगा... ऐसा कहते हुए बैठक को समाप्त कर दिया गया... इससे पूर्व कई मुद्दों पर कांग्रेस भाजपा के पार्षदों ने अपनी बात कही... जिसमे कांग्रेस पार्षद विजय गुर्जर ने कहा कि भाजपा की परिषद ने वैध अवैध नामांतरण प्रकरण को PIC में रख कर पास कर दिया जाता था... पर कांग्रेस ने ऐसा नही किया और सभी नामांतरण प्रकरणों को परिषद में सबके सामने रखा... कांग्रेस पार्षद शाकीरा यूसुफ खेड़ीवाला ने भी शहर के नालों पर हो रहे कब्जे को ले कर कहा कि अध्यक्ष महोदय आप खुद जब विपक्ष में पार्षद थे तब ये मुद्दे उठाते थे... ये हमारे पास सुनहरा अवसर है कि आज आप खुद नपाध्यक्ष की आसन्दी पर बैठे है... और हम आपके साथी फिर से वही आपकी उठाई मांग को दोहरा रहे है... इसलिए इस बार नालों पर अतिक्रमण करने वालो पर ठोस कार्यवाही होना चाहिए...! पार्षद रूपल अशांशु संचेती ने भी तेलिया तालाब की ग्रीन बेल्ट की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण का मुद्दा उठाया... और कहा कि ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध रेस्टोरेंट, गार्डन, वाटिका और स्कूल बन रहे है... CMO साहब इनको अनुमति किसने दी और कैसे दी...? यानी कांग्रेस पार्षद संचेती ने इशारों इशारों में जनहित और मासूम बच्चों के हित में डेंजर ज़ोन में अवैध रूप से बने कांग्रेस के पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल साहब के आदित्य पब्लिक स्कूल को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है...? जो वाकई में उचित है... 14 अगस्त की बारिश ने साबित भी किया कि वो स्कूल वाकई में डेंजर ज़ोन में है...? तो भाजपा पार्षद श्रवण रजवानियाँ ने तो यहाँ तक कह दिया कि शनि नाले पर कालोनी काटने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश के नेता मुकेश काला भी शामिल है...! इस तरह विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष भी नालों पर अतिक्रमण करने वालों के पक्ष में नही है... क्रांतिकारी रिपोर्टर का मानना है कि आज की परिषद की बैठक चाहे बेनतीजा रही हो पर कई मुद्दों पर कांग्रेस भाजपा पार्षदों की बात शहर हित की रही हैं... क्योंकि जिस तरह कुछ सालों में शहर के नदी, तालाब और नालों पर भाजपा, कांग्रेस के कुछ नेताओं ने मिलीभगत करके कब्ज़े किये है... उससे आज पूरा शहर चिंतित है...! ऐसे में पार्षदों की चिंता जनहित में सही है... और इस पर अब कोई ठोस कार्यवाही होना चाहिए... ताकि 2 - 4 इंच बारिश में शहर के हालात न बिगड़े... और शहर के लोग सुरक्षित रहे...।

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...