क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

जो #दादा हजारों लोगों को न्याय दिलाता था... क्या अब उसी को #न्याय नही मिलेगा...?

जो #दादा हजारों लोगों को न्याय दिलाता था... क्या अब उसी को #न्याय नही मिलेगा...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 20 जनवरी 2019 / नगर के प्रथम नागरिक यानी नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार उर्फ दादा के हत्याकांड और उसके बाद हुए ख़ुलासे के बाद लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है... हत्यारे का प्रतापगढ़ से पकड़ाना... उसके बाद पुलिस प्रेसवार्ता में बिना हाथ पैर की बातों का खुलासा होना... आरोपी का रिमांड से पहले मीडिया ट्रायल होना... हत्याकांड के बाद अखबारों में छपी खबर और आरोपी के बयान का एक जैसा होना... हत्या के बाद सीधे मंदसौर से बाहर भाग जाना... पर हत्या में प्रयोग हुआ हथियार को उसके ऑफिस से जप्त होना... हत्या का कारण मात्र 25 हजार रुपये की राशि का होना... इस तरह की कई बातें तरह तरह के शंका आशंकाओं को जन्म दे रही है...? जबकि सबकों पता है कि दादा किसी का उधार बाकी नही रखता है... बल्कि सुबह घर से निकलने से पहले सिर्फ जरूरतमंदों को बांटने के लिए हजारों रुपये जेब में रख कर निकलता था...? पुलिस कप्तान साहब आप तो मंदसौर में नए आये हो... पर आपके हाथ के नीचे रहने वाले लोग बड़े ऊंचे और पहुँचे हुए है...? यहाँ पहले भी बड़े बड़े कांड हुए है... उसमें आरोपियों का मीडिया ट्रायल तो ठीक मुँह दिखाई तक का काम नही हुआ है...? पत्रकार कमलेश जैन हत्याकांड के आरोपियों को ले कर भी प्रेसवार्ता हुई थी... पर प्रेसवार्ता में आरोपियों का मीडिया ट्रायल तो ठीक उनकी मुँह दिखाई तक नही हुई थी... यानी उन्हें मीडिया के सामने तक नही लाया गया था...! मंदसौर की मासूम दुष्कर्म मामलें में भी ऐसा ही कुछ हुआ था... फिर दादा वाले मामलें में उल्टा क्यों हुआ...! आरोपी को न सिर्फ बिना नकाब के पेश किया गया... बल्कि सच उगलवाने के लिए रिमांड लेने से पहले ही उसका मीडिया में लाइव बयान क्यों करवाया गया...? क्रांतिकारी रिपोर्टर का मानना है कि ऐसे में जागरूक जनता और दादा के चाहने वालों में शंका का जन्म लेना स्वाभाविक है... और मामले की सीबीआई जांच की मांग भी लाज़मी है...! दादा किसी एक पार्टी का नेता या एक परिवार का सदस्य नही था... दादा इस शहर का सबसे महत्वपूर्ण अंग था... लाखों लोगों की पहली पसन्द था...! इस लिए मामलें का सही सही खुलासा होना चाहिए... दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए... आमजन की शंका का समाधान होना चाहिए और इसमें भाजपा, कांग्रेस या किसी अन्य को कोई तकलीफ़ नही होना चाहिए... बल्कि एक साथ मिल कर दादा हत्याकांड का खुलासा करवाना चाहिए...!

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...