क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम अब नए फीचर्स के साथ... | क्रांतिकारी रिपोर्टर डॉट कॉम पर शीघ्र वीडियो न्यूज के साथ त्वरित मामलें पर बहस कार्यक्रम |

#संजीत के आस पास रेत का... तो लिम्बावस में श्मशान की भूम पर मिट्टी का अवैध उत्खनन हो रहा...?

#संजीत के आस पास रेत का... तो लिम्बावस में श्मशान की भूम पर मिट्टी का अवैध उत्खनन हो रहा...?
#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मार्च 2021 / #जहाँ एक तरफ शिवराज सरकार का मिशन माफ़िया प्रदेश भर में पूरे शबाब पर है... तो मंदसौर ज़िले में भी कलेक्टर मनोज पुष्प और पुलिस कप्तान सिद्धार्थ चौधरी के मार्गदर्शन में मिशन माफ़िया भी सही मार्ग पर जा रहा है... पर जिले में कुछ सरकारी लोग अब भी माफियाओं के ही साथ है... खासकर खनिज विभाग का सबसे बुरा हाल है... चंबल, रेतम सहित कई जगह NGT के नियमों का खुल कर उलंघन हो रहा है... और बहते पानी में बोट से रेत निकालने का अवैध काम हो रहा है... जिससे जल जीवों को भी बड़ा नुकसान हो रहा... यही नही क्रांतिकारी रिपोर्टर के हाथ लगे एक वीडियो में मल्हारगढ़ तहसील के गांव लिंबावस में... शासकीय जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा कर अवैध उत्खनन जोरों शोरों से किया जा रहा है... जबकि उक्त शासकीय जमीन श्मशान घाट की है... जहां पर छोटे बच्चों के मृत शरीर को दफनाया जाता है... बावजूद इसके कुछ दबंगों द्वारा वहां पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से मिट्टी निकाली जा रही है... खुलेआम 5 जेसीबी और लगभग 30 ट्रैक्टर चल रहे हैं... पर देखने वाला कोई नही है... ज़िले का खनिज विभाग तो जैसे सिर्फ खनिज माफियाओं से बंदी लेने के लिए ही बना है... जिले में हर तरफ अवैध खनन हो रहा है... फिर भी रुक नही रहा है...! जबकि पुलिस को सब दिख रहा है... और कप्तान सिद्धार्थ चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने रेत माफियाओं को भी पकड़ा है... पर ये कार्यवाही करने वाला मूल विभाग ही नही जाग रहा है... ऐसे में कलेक्टर पुष्प को खनिज विभाग पर ध्यान देना चाहिए... और जिले भर में जगह जगह हो रहे अवैध उत्खनन को रुकवाना चाहिए...। - KR

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष...

#जरूरी नहीं कि मंदसौर नपा अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ा पुरुष ही आएगी... एक एक्सपर्ट बोले ये कुर्सी अनारक्षित भी हो सकती...!!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 19 जून 2026 / #अभी नगरीय निकाय के चुनाव में बहुत देरी है......

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश...

#शामगढ़ बायपास निर्माण में हुआ बड़ा खेला... पटवारी मुकेश साल्वी और PWD के SDO गेहलोत ने मिलकर किसानों को परेशान किया...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 13 मई 2026 / #इन दिनों सुवासरा विधायक हरदीप सिंह दंग का...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या...

#रुणिजा का पटवारी विवेक धनोतिया... सरकारी कारिंदा है या भूमाफियाओं का दलाल... जो करता है जबरन लोगों को जमीनें बिकवाने का काम...?

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 15 जनवरी 2026 / #वाकई में गांव का पटवारी... जिले के कलेक्टर...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित...

#भाजपा राज में कांग्रेस नेता के ठेकेदार भाई ने... कूट रचित दस्तावेज के आधार पर PWD से 6 करोड़ का ठेका लिया...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 18 दिसंबर 2025 / #एक बात तो है... कि सत्ता किसी की भी हो... काम...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव...

#चर्चित 420 स्टांप वेंडर जिनेश भंवरलाल जैन और बेटा प्रणव जैन... यानी बाप बेटा दोनों एक साथ गए जेल...!

#MDS। ( उमेश नेक्स, क्रांतिकारी रिपोर्टर 9424538555 ) 11 दिसम्बर 2025 / #मान हानि उसी की होती है... जिसका समाज में...